फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Elderly did not get exemption in rail fare, Senior Citizen Form expressed displeasure

बुजुर्गों को रेल किराए में नहीं मिली छूट, सीनियर सिटीजन फोर्म ने जताई नाराजगी

Sat, 04 Sep 2021 02:47 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
Elderly did not get exemption in rail fare, Senior Citizen Form expressed displeasure
जीरकपुर। रेल यात्रा में बुजुर्गों को मिलने वाली छूट बंद करने पर जीरकपुर के सीनियर सिटीजन फोर्म ने नाराजगी जताई है। फोर्म के प्रधान जीएस भोगल ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखकर बुजुर्गों को मिलने वाली छूट को बहाल करने की अपील की है। भोगल ने बताया कि रेल सफर में बुजुर्गों को आरक्षण तो मिल रहा है, लेकिन यात्रा में मिलने वाली छूट को बंद कर दिया है। तालाबंदी के दिनों में जब छूट न देने का ऐलान किया गया तो उसी कारण कोरोना काल में बुजुर्गों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा। पहले रेलवे की ओर से 58 साल से ऊपर की महिलाओं को 50 और 60 साल से ऊपर के पुरुषोें को 40 प्रतिशत की छूट दी जाती थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस उम्र के यात्रियों से पूरा किराया लिया जा रहा है। कोरोना काल में रेलवे की ओर से ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा है। स्पेशल ट्रेनों का ही हवाला देकर बुजुर्ग यात्रियों को यह छूट बंद करने की बात कही जा रही है। उन्होंने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखकर बुजुर्गों को मिलने वाली छूट को बहाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed