फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Eight people attacked a young man due to rivalry, injured

Mohali News: रंजिश में युवक पर आठ लोगों ने किया हमला, घायल

Thu, 06 Jun 2024 05:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Eight people attacked a young man due to rivalry, injured
मोहाली। छह महीने पहले दोस्त के जीजा के साथ हुई लड़ाई की रंजिश रखते हुए एक युवक पर आठ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में चला है कि घायल के बाएं हाथ और पैर में फ्रैक्चर आया है, साथ ही उसके पूरे शरीर पर डंडों से किए हमले के निशान हैं। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

घायल सेक्टर-45 चंडीगढ़ निवासी बिल्ला ने बताया कि वह दोस्त के साथ ऑटो किराए पर देने का काम करता है। करीब छह महीने पहले दोस्त की बहन के साथ जीजा मारपीट करता था, इस पर जीजा के साथ लड़ाई हुई थी। इसी रंजिश के चलते दोस्त के जीजा ने मंगलवार को आठ लड़के भेजकर उस पर हमला करवा दिया। यह हमला उस समय किया गया जब वह गांव सोहाना से काम खत्म करके अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में आठ लोगों ने उसे घेर लिया और डंडों से हमला कर दिया। जब घायल होकर सड़क पर गिर गया तो हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को सूचना देकर बुलाया और उन्होंने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed