{"_id":"5eed24958ebc3e432b5abafc","slug":"eight-hour-power-cut-in-dashmesh-enclave-mohali-news-pkl3787150170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशमेश एनक्लेव में आठ घंटे का बिजली कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशमेश एनक्लेव में आठ घंटे का बिजली कट
विज्ञापन
जीरकपुर। भीषण गर्मी में लगाने वाले बिजली कट ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। लाइनों की मरम्मत हो या ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ा हो, सात से आठ घंटे बिजली गुल रहती है। और तो और बिजली कट से पानी की सप्लाई भी बंद हो जाती है। शहर में ऐसी व्यवस्था भी नहीं है कि लोग छाया में बैठ जाएं। जिस क्षेत्र में बिजली बंद करने के लिए समय देते हैं, उसके इलाके के साथ लगते एरिया में भी बिजली बंद हो जाती है। बिजली विभाग की अपनी मनमर्जी चलती है। ये हाल दशमेश एनक्लेव का है। शुक्रवार को आठ घंटे इस एरिया के आधे हिस्से में बिजली कट लगा है और आधे एरिया में डिम लाइट रही। सिर्फ इतना ही नहीं बलटाना के हरमिलापर नगर फेज-वन के आधे हिस्से में भी लोग वीरवार की रात बिजली की आंख मिचौली से परेशान थे।
बीमार महिला की हालत खराब
ढकोली के दशमेश एनक्लेव में बुजुर्ग महिला डिमेंशिया बीमारी से ग्रसित हैं। पिछले दो दिनों से गर्मी भी चरम पर है। उस पर पावरकॉम की लापरवाह कार्य प्रणाली के चलते बीमार महिला को परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजेश पठानिया ने बताया कि उनकी मां सावित्री पठानिया बीमार हैं। बिजली कट के चलते उन्हें बेचैनी और घबराहट होने लगती है। शुक्रवार की सुबह से बिजली कट लगा है, लेकिन किसी के पास जवाब नहीं है कि बिजली कब आएगी। दोपहर के चार बजने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से रात के समय हर 10 से 15 मिनट पर बिजली का कट लग रहा था, जिसके चलते पूरी रात दशमेश एनक्लेव के स्थानीय लोग परेशान रहे। खासकर उनकी मां को बिजली कटने के बाद गर्मी होती है, तो उन्हें बेचैैनी और घबराहट होने लगती है।
लाइनमैन से नहीं हुई बात
दशमेश कालोनी निवासी राजेश ने बताया कि दोपहर तक बिजली बहाल नहीं की गई तो हेल्प लाइन नंबर 1912 पर कॉल कर मामले की जानकारी मांगी। लेकिन 1912 नंबर से जवाब मिला कि ढकोली में बिजली कट क्यों लगा है, इसकी जानकारी उनके पास नहीं है। उन्होंने लाइनमैन का नंबर भी दिया। काफी देर तक कोशिश करने के बाद लाइनमैन ने फोन नहीं उठाया और एक बार फोन उठाया तो लाइनमैन चुप था, कुछ बोल ही नहीं रहा था।
विज्ञापन
बिजली है डिम, रेंग रहा पंखा
कुसुम ठाकुर ने बताया कि सुबह से ही बिजली डिम है, जिसके चलते पंखा रेंग रहा है, ट्यूब लाइट जल नहीं रही हैं। ये एक दिन की समस्या नहीं है। पावरकॉम की लापरवाही के चलते पिछले कई दिनों से कभी पूरी रात लाइट गायब रहती है, तो कभी पूरे दिन। ऐसे में दिन किसी तरह कट जाता है लेकिन गर्मी के चलते रात काटना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि बिजली की आंख मिचौली ने यहां के लोगों का जीना दूभर कर दिया है।