फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Educationist Satnam Singh Sandhu becomes Rajya Sabha member

Mohali News: शिक्षाविद् सतनाम सिंह संधू बने राज्यसभा सदस्य

Wed, 31 Jan 2024 04:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Educationist Satnam Singh Sandhu becomes Rajya Sabha member
मोहाली। शिक्षाविद् सतनाम सिंह संधू को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किया है। शुरुआती जिंदगी में पढ़ाई के लेकर कई चुनौतियों का सामना करने वाले संधू ने कामयाबी की एक अद्भुत कहानी लिखी। किसान के बेटे संधू ने वर्ष-2001 में मोहाली के लांडरां में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजिस (सीजीसी) की शुरूआत की। इसके बाद वर्ष 2012 में उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी खोली। यह यूनिवर्सिटी क्यूएस वर्ल्ड रेंकिंग-2023 में एशिया की निजी यूनिवर्सिटीज में पहले नंबर पर आई है। शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले संधू चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर भी हैं। वहीं, वह समाजसेवा के साथ भी जुड़े हुए हैं। वह स्वास्थ्य एवं वेलनेस को भी बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं, अपनी एनजीओ ‘इंडियन माईनोरिटीज फांउडेशन’ और ‘न्यू इंडिया डेवलपमेंट’ के जरिए सामुदायिक सद्भाव भी बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। वह देश में राष्ट्रीय एकीकरण और बाहर बैठे भारतीयों में भी एकीकरण की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्हें राज्यसभा सदस्य चुने जाने संबंधी केंद्रीय गृह मामले विभाग की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी शुभकामनाएं
संधू को राज्यसभा का सदस्य चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। एक ट्वीट में उन्होंने कहा है कि उन्हें खुशी है कि राष्ट्रपति ने सतनाम सिंह संधू को राज्यसभा के लिए नामित किया है। सतनाम सिंह संधू ने एक विख्यात शिक्षाविद् और समाज सेवक के रूप में विशिष्ट पहचान बनाई है जो धरातल पर कई वर्षों से लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा आगे बढ़कर राष्ट्रीय एकीकरण के लिए काम किए हैं। वहीं, विदेश में बैठे भारतीयों के एकीकरण के लिए भी जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा है कि वह उनकी संसदीय यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और उन्हें विश्वास है कि उनके विचारों से राज्यसभा की कार्रवाई समृद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed