फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   East side by three hundred apartments

पूरब अपार्टमेंट्स से तीन सौ ने किया किनारा

Mon, 07 Oct 2013 01:25 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 07 Oct 2013 01:25 AM IST
विज्ञापन
East side by three hundred apartments
 गमाडा के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स से एक बार फिर तीन सौ लोगों ने किनारा कर लिया है। गमाडा द्वारा पहली बार शहर में मल्टीस्टोरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन



परंतु लॉन्चिंग और ड्रॉ के बाद लगातार लोग इससे पीछे हट रहे हैं। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने 27 सितंबर को सेक्टर-88 में बनाए जा रहे पूरब अपार्टमेंट्स के निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया था। निर्माण शुरू होने के बाद अब गमाडा को फिर झटका लगा है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों के दौरान तीन सौ लोगों ने खुद को फ्लैट लेने की प्रक्रिया से हटा लिया है।
विज्ञापन



गमाडा ने दिसंबर-11 में पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स स्कीम लॉन्च की थी। शुरुआत में छह हजार से ज्यादा फ्लैट बनाने की योजना थी। परंतु करीब 4500 लोगों ने ही इसमें रुचि दिखाई। उसके बाद प्रॉपर्टी बाजार बिल्कुल ठंडा हो गया। जिन लोगों के ड्रॉ में फ्लैट निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने स्कीम से नाम वापस लेना शुरू कर दिया। हालत यह हो गई कि बाद में सिर्फ 1620 लोग ही बचे। इसके बाद गमाडा ने कंपनी को पहले चरण में 1620 फ्लैट बनाने का काम सौंप दिया। परंतु अब इनमें से भी तीन सौ लोगों ने फ्लैट छोड़ने का फैसला कर लिया है। इससे गमाडा मुश्किल में आ गया है। क्योंकि कंपनी को 1620 फ्लैट बनाने का काम दिया जा चुका है।


ज्यादा कीमत और शर्त बनी मुसीबत
पूरब अपार्टमेंट अपने आप में शानदार प्रोजेक्ट था। परंतु फ्लैटों की ज्यादा कीमतें और एक शर्त गमाडा के लिए मुसीबत बन गई। यहां फ्लैट की कीमत 37 लाख, 55 लाख, 69 लाख रुपये रखी गई थीं। इससे कम कीमतों में आसपास बहुत विकल्प हैं। गमाडा ने शर्त रखी थी कि फ्लैट पांच साल तक ट्रांसफर नहीं किए जा सकते। इसके चलते प्रॉपर्टी कारोबारियों ने स्कीम से किनारा कर लिया।



तीन सौ फ्लैटों के लिए आएगी स्कीम
गमाडा अब बचे हुए तीन सौ फ्लैटों के लिए अलग से स्कीम निकालने की योजना बना रहा है। अधिकारी इस पर भी विचार कर रहे हैं कि इन फ्लैटों पर पांच साल तक ट्रांसफर न करने की शर्त हटा दी जाए। ताकि लोग इनमें निवेश कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed