{"_id":"5e2219518ebc3e7d65412065","slug":"dug-pit-to-solve-sewerage-leakage-become-problem-mohali-news-pkl3635025144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज की लीकेज ठीक करने को खोदा गड्ढा बना परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज की लीकेज ठीक करने को खोदा गड्ढा बना परेशानी
विज्ञापन
डेराबस्सी के आर्दश नगर की गली नंबर दो में रोष प्रकट करते लोग। -संवाद
- फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। नगर काउंसिल के प्रधान हरजिंदर सिंह रंगी के वार्ड में पड़ते आदर्श नगर के लोग परेशानी से जूझ रहे हैं। आदर्श नगर की गली नंबर-दो में नगर काउंसिल द्वारा बीते डेढ़ महीने से सीवरेज की लीकेज ठीक करने के लिए खोदे गड्ढे का हल नहीं हो पाया है। समस्या का हल न होता देखकर लोगों ने नगर काउंसिल के खिलाफ रोष प्रकट किया।
आदर्श नगर के निवासी मास्टर सुभाष चंद, सुभाष अरोड़ा, सुखविंदर सिंह सैनी, निर्मल सिंह, रजिंदर सैनी, विभोर बहल, शिवचरन सैनी, महिंद्रपाल, प्रिंस अरोड़ा, सुभाष गुप्ता, रजनीश बहल सहित अन्यों ने बताया कि चंडीगढ़-अंबाला हाईवे के किनारे पर स्थित उनकी कॉलोनी की गली नंबर-दो में सीवरेज के मैनहोल की दीवार टूट गई थी। इसके चलते लंबे समय से सीवरेज का पानी लीक हो रहा था। इस समस्या के हल के लिए नगर काउंसिल ने हाईवे की ओर से उनकी गली में खुदाई की थी। नगर काउंसिल द्वारा लगाए ठेकेदार ने गली के शुरू में बड़ा गड्ढ़ा खोदा था। इसके चलते डेढ़ महीने से लोगों का अपने घरों में आना-जाना मुश्किल हो गया है। लोग अपने वाहन बाहर खड़ा करके पैदल ही घर पहुंचने को मजबूर हैं।
नगर काउंसिल के प्रधान का है यह वार्ड
नगर काउंसिल के प्रधान का वार्ड होने के बावजूद डेढ़ महीने से सीवरेज की लीकेज ठीक नहीं हो रही है। कॉलोनी निवासियों ने कहा कि इस बारे में कई बार काउंसिल के प्रधान व अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं परंतु समस्या का हल नहीं हुआ। कुछ दिन पहले मौके पर काम कर रहे ठेकेदार ने कहा था कि मैनहोल का नया निर्माण करने के बाद गड्ढा मिट्टी से भर दिया था परंतु फिर से लीकेज शुरू हो गई है। नगर काउंसिल के ईओ गुरदर्शन सिंह ने कहा कि ठेकेदार को जल्दी काम निपटाने की हिदायत दी गई है। जल्द ही वह खुद मौके पर जाकर काम को मुकम्मल करवाएंगे।