फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Due to the neglect of Congress, nature park became a drug addict's den: NK Sharma

कांग्रेस की अनदेखी के कारण नेचर पार्क बने नशेड़ियों के अड्डे : एनके शर्मा

Fri, 10 Dec 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Due to the neglect of Congress, nature park became a drug addict's den: NK Sharma
डेराबस्सी। हलका विधायक एनके शर्मा ने वीरवार को नेचर पार्क का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नेचर पार्कों की बुरी हालत के लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने अपने कार्यकाल के दौरान लोगों को शुद्ध वातावरण मुहैया करवाने के मकसद से एन्वायर्नमेंट कम नेचर पार्क बनाऐ थे। लेकिन कांग्रेस की अनदेखी के कारण आज यह और अन्य नेचर पार्क वीरान और नशेड़ियों का अड्डे बन गए हैं।
विज्ञापन

विधायक एनके शर्मा ने वीरवार सुबह वार्ड नंबर-9 के माधोपुर में पुलिस स्टेशन के नजदीक बनाए गए एन्वायर्नमेंट कम नेचर पार्क का दौरा किया। उन्होंने अफसोस जाहिर करते कहा कि कभी यह नेचर पार्क लोगों के सैर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने यहां पहले से ज्यादा सुविधाएं तो क्या मुहैया करवानी थी, बल्कि इसकी देखभाल करने में भी पूरी तरह फेल साबित हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अकाली दल की सरकार ने यह पार्क 90 लाख की लागत से लोगों की सुविधा के लिए बनाया था। इसकी देखरेख वन विभाग के अधिकारियों को सौंपी गई थी। लेकिन कांग्रेस सरकार की अनदेखी के कारण पुलिस स्टेशन के नजदीक होने के बावजूद भी आज यह पार्क नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी हलका इंचार्ज और नगर काउंसिल प्रधान सहित अन्य अधिकारियों का अपने फायदे के कामों पर ज्यादा ध्यान है, इसलिए नेचर पार्कों की हालत खराब हो गई है। शर्मा ने लोगों को भरोसा दिलाया कि नेचर पार्कों की दुर्दशा को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा अकाली-बसपा सरकार बनने पर हलके सभी पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed