फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Due to rivalry, eight boys surrounded a 12th class student and attacked him, injured

Mohali News: रंजिश में 12वीं के छात्र को घेरकर आठ लड़कों ने किया हमला, घायल

Fri, 26 Apr 2024 06:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Due to rivalry, eight boys surrounded a 12th class student and attacked him, injured
मोहाली । गांव मनौली में स्कूल से छुट्टी होने के बाद बाहर निकल रहे 12वीं के छात्र पर आठ लड़कों ने रंजिश के कारण हमला कर दिया। इस हमले में घायल छात्र की पीठ और टांगों पर चोटें आई हैं। घायल छात्र की पहचान मनिंदर पुरी निवासी गांव मनौली के रूप में हुई है। आसपास के लोगों ने घायल को हमलावरों से बचाया। इसके बाद परिवार ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों की सूचना पर सोहाना थाना पुलिस ने छह को नामजद कर आठ लड़कों पर केस दर्ज कर लिया है। 18 अप्रैल की इस वारदात में हमलावरों की पहचान उज्जवल पुरी उर्फ लवली, सुमित पुरी, अमना, जसपाल पुरी, हुसन और रोहित धीमान के रूप में हुई है।घायल मनिंदर पुरी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले हमलावरों से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। उसकी मां ने लड़कों को समझाकर मामला सुलझा दिया था। लेकिन वे इस बात को मन में लिए बैठे थे और 18 अप्रैल को स्कूल से लौटते समय आठ लड़कों ने उसे स्कूल के बाहर मोटरसाइकिल पर घेर लिया। उनको देख वह अपनी बाइक पर वहां से भागने लगा तो चार बाइक पर आए हमलावर भी उसका पीछा करने लगे। करीब दो किलोमीटर तक भगाते हुए वह भागोमाजरा तक आ गया। यहां उन हमलावरों ने उसकी बाइक के आगे-पीछे मोटरसाइकिल लगाकर रोक लिया। तभी आरोपी लवली ने उसकी पीठ पर तेजधार हथियार से वार किया तो वह नीचे गिर गया और बाकी लड़कों ने उसे पकड़ लिया। सुमित ने वेल्डिंग की हुई बाइक की गरारी से उसकी पीठ और टांगों पर वार किए। साथ में आए दो अज्ञात लड़कों ने भी मारपीट की। इस कारण वह गिर गया और इस हमले की जसपाल ने वीडियो भी बनाई। उसके शोर मचाने पर राहगीर इकट्ठा हो गए। लोगों की भीड़ देखकर हमलावर वहां से भाग गए। इसके बाद घायल के परिजनों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed