फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Due to leakage, water is being supplied to the houses by mixing the soil.

लीकेज के कारण मिट्टी मिक्स होकर घरों में सप्लाई हो रहा पानी

Sat, 23 Apr 2022 01:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Due to leakage, water is being supplied to the houses by mixing the soil.
जीरकपुर। गर्मी बढ़ने से पानी की किल्लत होना आम बात है। लेकिन पीने वाले पानी में मिट्टी मिक्स होकर घरों में दूषित पानी सप्लाई हो रहा हो तो इसे नगर काउंसिल की नाकामी कहा ही जाएगा। अक्सर देखा जाता है कि प्रदूषित पानी पीकर बीमारी फैलने के बाद ही अधिकारी हरकत में आते हैं। लेकिन समय रहते ऐसी समस्या का समाधान करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। बलटाना के शिव एनक्लेव निवासियों के घरों में पिछले एक हफ्ते से दूषित पानी आ रहा है और लोग इसकी शिकायत नगर काउंसिल अधिकारियों को भी कर चुके हैं। लेकिन अभी तक उनकी समस्या का हल नहीं किया गया। पानी से लोगों को बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है और लोग पेट दर्द की शिकायत भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

यहां के लोगों ने बताया गंदे पानी की सप्लाई से उनकी पानी की टंकी भी जाम हो रही हैं और अब तो उनके घरों में लगे आरओ सिस्टम भी जवाब दे गए हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यहां बीमारी फैल जाएगी तब पानी की सप्लाई ठीक की जाएगी। स्थानीय निवासियों में कर्मजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, प्रवीण कुमार, कपिल, संगीता, सुनीता, मनजीत, परमिंदर और अनिता ने बताया कि वह गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं और यह समस्या काफी दिनों से आ रही है। कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं उनका कहना है कि पानी में क्लोरीन भी नहीं मिलाई जा रही है। कोई भी कर्मचारी देख रेख नहीं कर रहा है। लोगों की समस्या को हल हो या न हो, इससे अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता। जबकि सरकार बदल गई है लेकिन समस्याएं वहीं की वहीं हैं। लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि शायद आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद उनकी समस्या का हल हो जाएगा, लेकिन अब वह उम्मीद भी कम होती जा रही है।
विज्ञापन

पिछले साल दूषित पानी से हुई थी दो मौत
जानकारी के मुताबिक पिछले साल एकता विहार में पीने के पानी की पाइपलाइन टूटने से सीवरेज मिक्स हो गया था और उस एरिया में डायरिया फैल गया था। उस दौरान डायरिया फैलने से दो लोगों की मौत भी हो गई थी। उस समय के सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और डीसी मोहाली भी दौरा करने के लिए पहुंचे थे और डीसी मोहाली की ओर से आदेश भी दिए थे कि पीने का पानी साफ-सुथरा लोगों तक पहुंचाया जाए और उसमें समय-समय पर क्लोरीन भी मिलाई जाए। लेकिन लगता है कि नगर काउंसिल जीरकपुर के अधिकारियों को डीसी के आदेशों की परवाह कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेक करवाकर समस्या हल कर दी जाएगी
मेरे पास अभी तक शिव एनक्लेव के लोगों की ओर से दूषित पानी सप्लाई की कोई समस्या नहीं आई है। अगर किसी इलाके में दूषित पानी की समस्या है तो इसे चेक करवाकर कल ही समस्या को ठीक कर दिया जाएगा। -दमन दविंदर, एसडीओ वाटर सप्लाई, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed