फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   DSP told the farmers - blackmailer, due to the anger of the farmers, the environment was spoiled, they had to apologize

डीएसपी ने किसानों को कहा- ब्लैकमेलर, किसानों के भड़कने से बिगड़ा माहौल तो मांगनी पड़ी माफी

Fri, 27 Aug 2021 02:26 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
DSP told the farmers - blackmailer, due to the anger of the farmers, the environment was spoiled, they had to apologize
जीरकपुर। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम का चंडीगढ़-अंबाला हाइवे पर स्थित इनॉक्स प्लाजा में शो बंद कराने पहुंचे किसानों को डीएसपी ब्लैकमेलर कह बैठे। इससे भड़के किसानों ने करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। वहीं, सड़क जाम करने की चेतावनी दे डाली। माहौल बिगड़ने पर डीएसपी को माफी मांगनी पड़ी। वहीं, जब प्लाजा प्रबंधकों ने फिल्म के शो बंद करने का आश्वासन दिया तो किसान शांत हुए।
विज्ञापन

अक्षय कुमार की नई फिल्म बेलबॉटम जीरकपुर के इनॉक्स प्लाजा में दिखाई जा रही है। किसान समर्थक देश भर में इसका विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के ब्लॉक प्रधान कर्म सिंह कारकोर के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान वीरवार दोपहर करीब दो बजे इनॉक्स प्लाजा पहुंच गए। यहां काफी देर तक किसान फिल्म का शो बंद कराने के लिए नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

इसी दौरान प्लाजा प्रबंधकों ने पुलिस को सूचित कर दिया। आरोप है कि डीएसपी अमरोज सिंह के किसानों को ब्लैकमेलर कहने पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों का गुस्सा भड़क गया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों ने सड़क जाम की चेतावनी दी। किसान मैकडी से शताबगढ़ की ओर जाती सड़क पर जमा हो गए। माहौल बिगड़ता देख डीएसपी ने किसानों से माफी मांगी। इसके बाद किसान फिल्म का शो बंद कराने पर अड़ गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्लाजा प्रबंधकों ने उच्च अधिकारियों से बात कर किसानों को चार बजे के बाद के सभी शो बंद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान वहां से लौट गए। प्रदर्शनकारियों में कमलजीत सिंह ढींढसा, हरदित्त सिंह काला, अवतार सिंह जवाहरपुर मीत प्रधान, कर्म सिंह बरोली, जगविंदर सिंह धनोनी, लखविंदर सिंह लक्खी, नानू जनेतपुर, बलवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
आरोप गलत, किसानों को नहीं कहा ब्लैकमेलर : डीएसपी
किसानों के प्रदर्शन स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पार्टी दोपहर बाद 2.15 बजे पहुंची थी। इस दौरान किसानों व पुलिस मुलाजिमों में कुछ तकरार हो गई थी। इसके बाद मामला सुलझा लिया गया और किसान रजामंदी से वहां से चले गए। किसानों को तालिबानी और ब्लैकमेलर कहने का आरोप बिल्कुल गलत है।

- अमरोज सिंह, डीएसपी, जीरकपुर।
हम शांतिपूर्वक फिल्म हो बंद करवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। इस मौके पर मौजूद थाना प्रभारी से इस फिल्म को बंद करवाने के लिए अपील कर रहे थे। इसी दौरान डीएसपी सब डिवीजन जीरकपुर अमरोज सिंह वहां पहुंचे और उन्होंने आते ही किसानों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और किसानों को वहां से हटने के लिए कहा। इस पर किसानों ने पहले फिल्म बंद करवाने की मांग की तो डीएसपी ने उन्हें ब्लैकमेलर, तालीबानी कहकर वहां से जाने के लिए कहा।
- कर्मसिंह कारकौर, ब्लॉक प्रधान भाकियू राजेवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed