फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drunken young men and women created a hudge in Purab apartments

पूरब अपार्टमेंट्स में आधी रात को नशे में टल्ली युवक-युवतियों ने मचाया हुड़दंग

Fri, 23 Oct 2020 02:02 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Drunken young men and women created a hudge in Purab apartments
मोहाली। सेक्टर-88 में स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स में बुधवार को देर रात उस समय जमकर हंगामा हुआ, जब एक फ्लैट में कुछ युवक और युवतियां पार्टी कर रहे थे। इतना ही नहीं यहां आसपड़ोस के लोगों का आरोप है कि यह पार्टी गमाडा के इसी प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी की अगुवाई में चल रही थी और यहां शामिल सभी लोग नशे में टल्ली थे। जब लोगों ने देर रात को शोर-शराबा मचाने से मना किया तो पार्टी में शामिल लोगों ने अपने संबंध बड़े अधिकारियों से होने की धौंस तक दिखाई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को बुला लिया और मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी पार्टी बंद करवाई और सभी को वहां से उनके घर जाने को कहा।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में इलाके की हाउसिंग वेलफेयर एसोसिएशन ने हुड़दंगबाजी की शिकायत वीरवार को सोहाना थाने में दे दी है। इसकी शिकायत एसएसपी को भी दी गई है। इसके साथ ही गमाडा दफ्तर में भी उक्त अधिकारी के खिलाफ शिकायत दी गई है। लोगों ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर इस तरह अधिकारी हुड़दंग मचाएंगे तो किसी को भी सोसायटी में दाखिल नहीं होने देंगे। इस संबंधी गमाडा के अधिकारी महेश बंसल ने कहा है कि मामला उनके ध्यान में आया है और जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस सोसायटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि बुधवार देर रात सोसायटी के एक टॉवर में एक फ्लैट में यह पार्टी चल रही थी। इसमें करीब 20 युवक और युवतियां शामिल थीं। इन्होंने रात 10 बजे से एक बजे तक जमकर हुल्लड़बाजी की और नशे में टल्ली सभी ने जमकर शोर शराबा कर सोसायटी का माहौल खराब किया था। लोगों के मना करने पर भी यह लोग नहीं माने तो मजबूरी में पुलिस बुलाई गई। लोगों का कहना था कि पुलिस उस फ्लैट के अंदर जाकर चेकिंग कर वीडियो बनाए जहां पार्टी चल रही थी। क्योंकि अंदर से मादक पदार्थ भी बरामद हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वीरवार की सुबह लोगों ने सबसे पहले इस मामले में एसएसपी सतिंदर सिंह से मुलाकात की और गमाडा दफ्तर में भी इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को दी। एसएसपी ने यह केस जांच के लिए एसपी को मार्क कर दिया है और उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
फ्लैट मालिक बाहर, तो पार्टी के लिए चाबी किसको दी
जानकारी के मुताबिक जिस फ्लैट में पार्टी चल रही थी। जब इलाके के लोगों ने जानकारी जुटाकर उसका नंबर लेकर उसे फोन किया तो उसका जवाब था कि उसने अपना फ्लैट किराये पर दिया हुआ है। इसके बाद जिस व्यक्ति को फ्लैट किराये पर दिया हुआ था तो उसको भी फोन किया तो उसने जवाब दिया कि वह 15 दिन से शहर से बाहर है। इस पर लोग बोले कि पार्टी करने वाले किसके जानकार थे और किसने उनको फ्लैट की चाबी सौंपी थी, इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
पूरा रिकॉर्ड कब्जे में लेकर सीसीटीवी की जांच की मांग
सोसायटी के लोगों का कहना है कि जो आधी रात को हुड़दंग हुआ है इसका पूरा रिकॉर्ड पुलिस को अपने कब्जे में लेना चाहिए। इससे पूरी कहानी साफ हो जाएगी। क्योंकि यहां पार्टी में शामिल होने वाले 6-7 गाड़ियों में सवार होकर आए थे। उनकी कोई एंट्री तक सोसायटी के रिकॉर्ड रजिस्टर में नहीं है और यह सभी लोग नशे में थे। लोगों को इनकी वीडियो भी नहीं बनाने दी गई। लोग बोले कि हमने लाखों रुपये खर्च कर यहां फ्लैट खरीदे हैं। किसी भी कीमत पर माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।

इस सोसायटी में हो चुका सिंगर विवाद भी
पूरब अपार्टमेंट्स में कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। एक महीने में यह तीसरी घटना है। इससे पहले एलि मांगट विवाद ठीक पूरब अपार्टमेंट्स के बाहर ही हुआ था और इससे पहले रंधावा ब्रदर्स और लोगों के बीच कहा-सुनी भी इसी सोसायटी में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed