{"_id":"6613fa7ea04f5614fd0a62a4","slug":"drunk-man-commits-suicide-father-saves-his-life-mohali-news-c-71-1-mli1005-113464-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शराब के नशे में व्यक्ति ने लगाया फंदा, पिता ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शराब के नशे में व्यक्ति ने लगाया फंदा, पिता ने बचाई जान
Wed, 04 Sep 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
फंदा काटकर बेटे को अस्पताल पहुंचाया, जीएमसीएच-32 रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गांव दाऊं में एक व्यक्ति ने पंखे से लटककर आत्महत्या की कोशिश की। इसके बाद फंदा लगाने वाले व्यक्ति के बेटे ने पहुंचकर दादा को बताया, जिन्होंने उसे फंदे की रस्सी काटकर बेटे को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ समय बाद उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया है।
घायल जसबीर सिंह वासी गांव दाऊं के पिता ने बताया कि उनका बेटा सरकारी स्कूल में पीएन का काम करता है। उसकी नौकरी पिछले दो साल पहले ही किसी कारण से छूट गई। उसके बाद से वह काफी शराब पीने लग गया था। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह समझने के लिए तैयार नहीं होता। उसके दो बेटे हैं, एक बारवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं। उनकी पढ़ाई और अन्य खर्च वह अपनी पेंशन से करते हैं। बेटे को कई बार दोबारा नौकरी लगने के लिए कहा लेकिन वह लड़ना शुरू कर देता था। सोमवार सुबह से बेटा शराब पी रहा था, जब मना किया तो वह पिता के साथ ही दुर्व्यवहार करने लगा। इस पर पिता अपने कमरे में चले गए। सुबह करीब 10 बजे जब वह कमरे में टीवी देख रहे थे तो उनका पोता आया उसने बताया कि पापा पंखे से लटक गए हैं। जब वह कमरे में गए तो उन्होंने देखा कि जसबीर पंखे से लटका था। इस पर बेटे ने पिता के पैर उठाए और दादा ने बेटे के गले में लगा फंदा कैंची से काटा। इसके बाद वह उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में उसकी हालत खराब होने के चलते जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।