{"_id":"571a55984f1c1ba06e8b5425","slug":"drug-business-developed-in-kurali-allegation-of-residents","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इलाके में चल रहा नशे का कारोबार, नहीं हो रही कार्रवाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘इलाके में चल रहा नशे का कारोबार, नहीं हो रही कार्रवाई’
ब्यूरो, अमर उजाला/कुराली
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
सेमिनार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवां रोड स्थित रेस्ट हाउस में आईपीएस वरुण शर्मा के नेतृत्व और थाना प्रभारी अमरबीर सिंह की देखरेख में एक सेमिनार करवाया गया। इसमें एसपी हेडक्वार्टर हरपाल सिंह संधू विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सेमिनार के दौरान सीनियर अकाली नेता मास्टर भारत भूषण ने बिना किसी पार्टी या व्यक्ति का नाम लिए क्षेत्र में राजनीतिक लोगों की छत्रछाया में चल रहे नशे के बड़े कारोबार चलने का दावा किया।
मास्टर भूषण की ओर से किए गए दावे को सुनकर जहां पुलिस अधिकारी दंग रह गए, वहीं लोग भी हैरान हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के दावे किए जाते रहे हैं। जबकि क्षेत्र में यह कारोबार बिना किसी भय के चल रहा है। उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों का नाम वह एसएसपी को बताने के लिए तैयार हैं।
इसी दौरान थाना प्रभारी अमरबीर सिंह ने दावा किया कि नशे का कारोबार उनके क्षेत्र में नहीं है। लेकिन एसपी हरपाल सिंह संधू ने मास्टर भारत भूषण के आरोपों की जांच करने व आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।