फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Driver ran away after filling car tank at midnight, nozzle broke

Mohali News: आधी रात को कार की टंकी फुल करवाकर चालक भागा, नोजल टूटा

Sun, 01 Jun 2025 12:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Driver ran away after filling car tank at midnight, nozzle broke
रात को पेट्रोल भरवाकर कार भगाता चालक सीसीटीवी में कैद। स्रोत : वीडियोग्रैब 
मोहाली। होंडा सिटी कार सवार युवक शनिवार रात करीब डेढ़ बजे पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान किए बिना भाग गए। इस दाैरान कुछ दूर तक पंप का कर्मचारी भी घसीटता चला गया। इसके साथ ही पेट्रोल भरने वाली नोजल भी टूट गई। पंप संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

बलौंगी खरड़ फ्लाईओवर के नीचे न्यू सन्नी एनक्लेव के साथ सड़क पर बने एचपी पेट्रोल पंप पर शनिवार रात को होंडा सिटी कार सवार युवक पेट्रोल भरवाने के लिए आया। इस दौरान उन्होंने पंप के कर्मचारी परमजीत को टंकी फुल करने को कहा। पेट्रोल भरते समय कर्मचारी ने अदायगी के बारे में पूछा तो आरोपी ने नकद भुगतान करने को कहा। जब कर्मचारी ने रुपये मांगे और खुद कार का दरवाजा खोलने लगा तो आरोपी कार स्टार्ट कर बिना भुगतान किए मौके से भाग गया। इस कारण पेट्रोल भरने वाली नोजल भी क्षतिग्रस्त हो गई। कर्मचारी भी कार के साथ कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। सीसीटीवी फुटेज में कार का नंबर भी नजर आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed