{"_id":"683cb3cf20d0d173bf05c101","slug":"driver-hemant-kumar-was-shot-due-to-enmity-between-uncle-and-nephew-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129703-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मामा-भांजा की दुश्मनी में ड्राइवर हेमंत कुमार को मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मामा-भांजा की दुश्मनी में ड्राइवर हेमंत कुमार को मारी थी गोली
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-91 में रात को ड्राइवर हेमंत कुमार की हत्या के मामले में सभी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आठ दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। आरोपियों में गांव बड़माजरा निवासी रजवान, गब्बर शाह (दोनों बाप-बेटे) और फेज-1 निवासी संदीप उर्फ कोनर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मामा-भांजा की लड़ाई में हेमंत कुमार की हत्या की गई।
दरअसल, मामा-भांजा की दुश्मनी के चलते हेमंत कुमार की हत्या हुई। जांच में सामने आया है कि हेमंत कुमार मदनपुरा निवासी सोनू अली के पास ड्राइवरी का काम करता था। सोनू अली की अपने मामा गब्बर शा के साथ लंबे से दुश्मनी चल रही है। हेमंत कुमार कई बार हुए झगड़े में सोनू की मदद करने पहुंचा था। इस कारण गब्बर और उसका लड़का रजवान हेमंत से खुन्नस रखने लगे थे। 25 मई की रात करीब पौने 12 बजे हेमंत कुमार जब इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 बी में सामान लेने गया जो उसे सेक्टर-91 के पास गब्बर उसके लड़के रजवान और संदीप उर्फ कोनर व अज्ञात युवकों ने घेर लिया था।
उन्होंने पहले हेमंत कुमार की जमकर पिटाई की और उसके बाद संदीप उर्फ कोनर ने अपने अवैध पिस्टल से हेमंत कुमार को गोली मार दी। उसे सोनू अली घायल हालत में सिविल अस्पताल फेज-6 लेकर गया था। वहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस मामले में हेमंत कुमार के भाई आकाश कुमार के बयान पर थाना फेज-1 में उक्त तीनों व अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 191(3), 190 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस टीमें उन्हें पकड़ने के लिए छापा मार रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
गुलशन कुमार, चौकी इंचार्ज फेज-8बी इंडस्ट्रियल एरिया