{"_id":"570964504f1c1bc52ec8111e","slug":"drama-artist-perform-in-chapparchiri-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पड़चिड़ी में ‘मैं बाबा बंदा सिंह बहादुर’ नाटक का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पड़चिड़ी में ‘मैं बाबा बंदा सिंह बहादुर’ नाटक का हुआ मंचन
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
बाबा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चप्पड़चिड़ी स्थित बाबा बदा सिंह बहादुर जंगी यादगार में शनिवार को ‘मैं बाबा बंदा सिंह बहादुर’ नाटक का मंचन किया गया। यह नाटक बाबा की जीवनी पर आधारित था। इस मौके पर सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। वहीं, समागम में डीसी डीएस मांगट, एसडीएम लखमीर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। इस मौके पर थिएटर कलाकार निर्मल रिशी द्वारा लिखे नाटक का मंचन किया गया।
सतपाल टिवाना ने निर्देशक की भूमिका निभाई। साथ ही अन्य कलाकारों ने नाटक का मंचन किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अफसर सीनियर सेकेंडरी मेवा सिंह सिद्धू, कोआर्डिनेटर युवक सेवाएं परमजीत सिंह, जिला अकाली दल जत्था मोहाली के शहरी प्रधान परमजीत सिंह काहलों, पूर्व प्रधान जसवंत सिंह भुल्लर, जिला उप प्रधान जसविंदर सिंह विर्क, बीडीपीओ खरड़ मलविंदर सिंह के अलावा काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।