फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dr. Harsh Vardhan will inaugurate a high-level lab in Nabi

डॉ. हर्षवर्धन नाबी में करेंगे उच्च स्तरीय लैब का उद्घाटन

Sun, 21 Mar 2021 02:25 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Dr. Harsh Vardhan will inaugurate a high-level lab in Nabi
मोहाली। ट्राइसिटी सहित पंजाब के शोधार्थियों को अब मोहाली में एग्रीफूड बायोटेक्नोलॉजी में उच्च स्तरीय शोध की सुविधा मिलेगी। इसके लिए केंद्रीय सेहत एवं परिवार कल्याण और साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन रविवार को नाबी में एडवांस हाई रेजुल्यूशन माइक्रोस्कोपी लैब का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन चंडीगढ़ व मोहाली के दौरे पर हैं।
डॉ. हर्षवर्धन यहां दोपहर बाद नाबी में स्थापित की गई उच्च स्तरीय लैब का उद्घाटन करेंगे। इस लैब में उन्नत तकनीक का उच्च स्तरीय रेजुल्यूशन वाला माइक्रोस्कोप लगाया गया है। इसका उपयोग जैविक तंत्रों जैसे प्रोटीन, प्रोटीन इंटरेक्शन, डीएन-प्रोटीन इंटरेक्शन जैसे पेचीदा विषयों को गहराई से समझने के लिए किया जाएगा। माइक्रोस्कोपी तकनीक भौतिक रसायन व भौतिकी जैसे क्षेत्रों में शोध के लिए समान रूप से उपयोगी है। हाई रेजुल्यूशन माइक्रोस्कोपी तकनीक के इस्तेमाल से हासिल नतीजों को विस्तृत रूप से समझने में मदद मिलेगी। यह एक विश्व स्तरीय सुविधा है, जिसे नाबी बायोक्लस्टर का हिस्सा बनाया गया है। बायोक्लस्टर का हिस्सा होने के कारण इस लैब की सुविधा ट्राइसिटी सहित पंजाब व आसपास के शोधार्थियों व शिक्षकों को मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed