फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   DL suspended of 8810 people for breaking traffic rules

सख्ती : ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 8810 लोगों के डीएल सस्पेंड

Tue, 17 May 2022 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
DL suspended of 8810 people for breaking traffic rules
मोहाली। वीआईपी जिले की सड़कों पर लोगों के सफर को सुरक्षित बनाने और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर जिला प्रशासन ने पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में पांच महीने में बिना हेलमेट और ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 8810 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। आरटीए के सचिव सुखविंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन की रोड सेफ्टी की बैठक में अपनी रिपोर्ट पेश करके इस बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि जिले में सड़क हादसों में मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। हर रोज एक व्यक्ति की जान जा रही है। ऐसे में जिला प्रशासन सड़कों की खामियों को सुधारने में जुट गया है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभी विभागों ने अपनी रिपोर्ट पेश की। गमाडा के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने अपने अधीन आने वाले आठ ब्लैक स्पॉट पर कार्रवाई की है। वहीं नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने बताया कि उनकी तरफ से 26 ब्लैक स्पॉट पर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक डीसी ने साफ कर दिया है कि रोड सेफ्टी के काम को गंभीरता से लिया जाए ताकि सड़क हादसों की संख्या में कमी लाई जाए। इसके अलावा पुलिस को भी उचित कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिफ्लेक्टर लगाकर करना होगा जागरूक
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमनिंदर कौर ने बताया कि समूह अधिकारियों को हिदायत दी है कि जिले में जहां पर भी सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है, वहां पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं क्योंकि अधिकतर हादसे वहीं होते हैं। इसके साथ ही सड़क निर्माण के काम में तेजी लाई जाए। इसके अलावा कोई अन्य खामी सामने आती है तो उस बारे में अधिकारियों को तुरंत बताना होगा ताकि समय रहते इस दिशा में उचित कार्रवाई की जा सके।

एयरपोर्ट रोड की खामियां सुधरेंगी
रोड सेफ्टी की बैठक में एयरपोर्ट रोड की खस्ता हाल का मुद्दा भी उठा। इस दौरान अधिकारियों की दलील थी कि अब यह प्रमुख रोड है। यहां पर रोजाना आम से लेकर हाई प्रोफाइल लोगों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। डीसी ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि एयरपोर्ट रोड की मरम्मत का काम तुरंत पूरा किया जाए ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। खरड़ से जीरकपुर तक जाता एयरपोर्ट रोड इस समय में रिंग रोड के रूप में काम कर रहा है। इसी रोड पर सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed