फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   District administration ready to deal with heat wave: DC

जिला प्रशासन हीट वेव से निपटने के लिए तैयार : डीसी

Thu, 25 Apr 2024 07:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
District administration ready to deal with heat wave: DC
पंचकूला। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी मंडल आयुक्तों और जिला उपायुक्तों के साथ हीट वेव, लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों और अपराध रोकने के लिए बैठक की। लघु सचिवालय के सभागार में अंबाला मंडल आयुक्त रेणू एस फुलिया, पंचकूला के उपायुक्त यश गर्ग और डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने वीसी के माध्यम से बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन

यश गर्ग ने बताया कि जिला प्रशासन हीट वेव की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए संबंधित विभागों को सभी आवश्यक उपाय अपनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सभी स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाडि़यों में ओआरएस के पैकेटस, आवश्यक दवाएं, आइस पैक और जीवन रक्षक औषधियों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा ऐसे स्वास्थ्य केंद्रों, सीएचसी और पीएचसी जहां एसी और कूलर की व्यवस्था है, हीट वेव के लिए डेडिकेटिड वार्ड/ बेड की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हीट स्ट्रोक रूम के रूप में प्रयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी श्रेणियों के स्वास्थ्य कर्मियों को हीट स्ट्रेस डिसओर्डस, रोकथाम और प्रबंधन के लिए जागरूक करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed