फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dispute over parking, allegation of assault on neighbour, case registered

Mohali News: पार्किंग को लेकर विवाद, पड़ोसी पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज

Mon, 08 Sep 2025 12:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dispute over parking, allegation of assault on neighbour, case registered

विज्ञापन
जीरकपुर। स्वास्तिक विहार स्थित सत्यं अपार्टमेंट में दो पड़ोसियों में पार्किंग के लिए विवाद हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पारुख धमीजा निवासी फ्लैट नंबर-303, टावर-ई, सत्यं अपार्टमेंट, स्वास्तिक विहार ने बताया कि वह प्राइवेट काम करता है। धमीजा ने आरोप लगाया कि उसका पड़ोसी बार-बार उनकी अलॉटेड पार्किंग में अपनी एक्टिवा स्कूटी खड़ी कर देते हैं। जब उन्होंने इस संबंध में उनसे बात की तो उसने उन पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दी। धमीजा ने कहा कि वह पहले भी कई बार इसकी शिकायत दे चुके है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed