फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Discussion with the Minister on child rights and women empowerment

Mohali News: बाल अधिकारों और महिला सशक्तीकरण पर मंत्री से की चर्चा

Thu, 12 Feb 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Discussion with the Minister on child rights and women empowerment
मोहाली। पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की वाइस चेयरपर्सन गुंजित रुचि बावा ने मंगलवार को वन भवन में पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब के समग्र विकास और लोक कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की भलाई पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में बच्चों की सुरक्षा प्रणाली को और मजबूत करने, बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा महिला सशक्तिकरण के लिए बेहतर अवसर सृजित करने पर जोर दिया गया। गुंजित रुचि बावा ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य से जुड़ा विषय है। यदि बच्चों को सुरक्षित वातावरण और महिलाओं को समान अवसर दिए जाएं, तो पंजाब विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान मंत्री ने आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed