फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Disclosed in medical, person turns out to be an adult who raped a minor

मेडिकल में खुलासा, नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला निकला बालिग

Tue, 23 Mar 2021 02:19 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Disclosed in medical, person turns out to be an adult who raped a minor
मोहाली। सोहाना थाने के अंतर्गत आते एक गांव में नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजन साहनी के रूप में हुई है। आरोपी को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने अपने आपको नाबालिग बताया था। इसके बाद पुलिस ने उसे जुवेेनाइल एक्ट के तहत अदालत में पेश किया। अब मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आरोपी की उम्र 18 साल से अधिक है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को फिर अदालत में पेश किया, जहां से उसे संगरूर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले सोहाना थाने के अंतर्गत आते गांव में 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी किसी काम से गांव के स्कूल के पास से जा रही थी। इस दौरान आरोपी उसे रास्ते में मिल गया और साथ ले गया। जब बेटी रात तक घर नहीं आई तो उन्होंने तलाश शुरू की। इसके बाद उन्हें वह स्कूल के पास रोती हुई मिली। पता चला है कि आरोपी इलाके की एक दुकान पर काम करता है और मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। पुलिस का दावा है कि उनके पास आरोपी संबंधी पूरे दस्तावेज हैं उसी के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed