{"_id":"6a272d798a4c01ae7308c332","slug":"dirty-water-supply-in-new-sunny-enclave-sector-125-causing-problems-for-residents-of-25-houses-mohali-news-c-71-1-spkl1025-143365-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: न्यू सनी एन्क्लेव सेक्टर-125 में आ रही गंदे पानी की सप्लाई, 25 घरों के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: न्यू सनी एन्क्लेव सेक्टर-125 में आ रही गंदे पानी की सप्लाई, 25 घरों के लोग परेशान
विज्ञापन
खरड़। क्षेत्र की सबसे बड़ी रिहायशी कॉलोनी मानी जाने वाली न्यू सनी एन्क्लेव में पिछले कई दिनों से गंभीर पानी संकट और गंदे पानी की सप्लाई की समस्या बनी हुई है। 60 फीट सड़क स्थित जेवीटी गेट नंबर-1 के पास रहने वाले 25 घर सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि शाम के समय आने वाली पानी की सप्लाई पूरी तरह गंदी, मटमैली और बदबूदार होती है, जिससे लोगों में भारी रोष है।
स्थानीय निवासियों हरप्रीत सिंह, सचिन आहूजा, हरप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह ने बताया कि शाम करीब 7 बजे, 8 बजे और 9 बजे आने वाला पानी पीने योग्य नहीं है। लोगों को मजबूरी में रात भर जागकर इंतजार करना पड़ता है और तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच साफ पानी भरना पड़ता है। इसके बावजूद कई बार सप्लाई में दोबारा गंदा पानी आने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में सीवरेज लाइन ओवरफ्लो हो रही है और समय पर इसकी सफाई नहीं की जा रही है। इस कारण पेयजल लाइन में गंदगी मिल रही है और पानी दूषित होकर घरों तक पहुंच रहा है। लोगों ने आशंका जताई है कि सीवरेज और पानी की लाइनों में क्रॉस-कनेक्शन या लीकेज की समस्या हो सकती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 4–5 दिनों से यह समस्या लगातार बनी हुई है और अब स्थिति असहनीय हो चुकी है। सीवरेज की सफाई के लिए हाई प्रेशर जेटिंग मशीन का उपयोग कर तुरंत कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
सालों से नगर परिषद के अधीन लाने की हो रही मांग, अब तक नहीं हुआ समाधान
न्यू सनी एन्क्लेव सेक्टर-125 और आसपास के क्षेत्र के निवासी लंबे समय से अपने इलाके को नगर परिषद के अधीन शामिल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। आरडब्लूए के प्रधान पवितरपाल सिंह बराड़ ने बताया कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं जैसे सीवरेज, पानी सप्लाई, सफाई व्यवस्था और सड़क मरम्मत की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। इसी कारण लोग बार-बार प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इलाके को नगर परिषद के अधीन लाया जाए ताकि नियमित विकास कार्य हो सकें।