फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dilpreet Dhillon won everyone's heart by showing horse tricks and singing.

Mohali News: घोड़ों के करतब दिखाकर और दिलप्रीत ढिल्लों ने गायकी से जीता सबका दिल

Mon, 03 Mar 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Dilpreet Dhillon won everyone's heart by showing horse tricks and singing.
मोहाली/नयागांव। गांव करोरां में दो दिवसीय घुड़सवारी महोत्सव दूसरे दिन रविवार को संपन्न हो गया। इस दौरान विभिन्न नस्लों के घोड़ों ने दौड़ लगाई और करतब दिखाए। व्यक्तिगत टेंट पेगिंग स्पर्धा में अंकित ने काजल के साथ पहला इनाम जीता, वहीं, मिल्क टीथ कोल्ट में जंगी पहलवान भारत केसरी ने भी पहला इनाम जीता है। इस घुड़सवारी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान पंजाबी गायक दिलप्रीत सिंह ढिल्लों ने शानदार गीत पेश करके सभी का दिल जीता और नाचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इनके अलावा वरिष्ठ कांस्टेबल शमीर ने बेल के साथ दूसरा पुरस्कार जीता और अंकित कुमार ने बुलेट के साथ तीसरा पुरस्कार जीता। मिल्क टीथ कोल्ट में जंगी पहलवान ने भारत केसरी के साथ प्रथम पुरस्कार जीता, अमरिंदर सिंह मान ने इंदर के साथ दूसरा पुरस्कार जीता और सुखजिंदर सिंह ने राज रत्न के साथ तीसरा पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

रविवार को घुड़सवारी उत्सव में शामिल हुईं जिला योजना समिति की चेयरपर्सन इंजीनियर प्रभजोत कौर ने पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने पंजाब में ऐसे मेलों और उत्सवों को पुनर्जीवित करके हमारी विरासत और परंपराओं का गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर एडीसी सोनम चौधरी और एसडीएम खरड़ गुरमंदर सिंह ने शेष विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान मिल्क टीथ फिल्ली में संदीप सिंह की घोड़ी हेमी ने प्रथम स्थान, जगवीर सिंह की घोड़ी तकदीर ने द्वितीय स्थान तथा हरिंदर सिंह की घोड़ी अफसाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत टेंट पेगिंग में अंकित कुमार ने काजल के साथ प्रथम पुरस्कार जीता, वरिष्ठ कांस्टेबल शमीर ने बेल के साथ दूसरा पुरस्कार जीता और अंकित कुमार ने बुलेट के साथ तीसरा पुरस्कार जीता। मिल्क टीथ कोल्ट में जंगी पहलवान ने भारत केसरी के साथ प्रथम पुरस्कार जीता, अमरिंदर सिंह मान ने इंदर के साथ दूसरा पुरस्कार जीता और सुखजिंदर सिंह ने राज रत्न के साथ तीसरा पुरस्कार जीता।
व्यक्तिगत ड्रेसज स्पर्धा में रिचपाल सिंह ने समर एयर के साथ प्रथम स्थान, अंशप्रीत सिंह ने मिर्जा के साथ दूसरा स्थान तथा आशीष कुमार ने क्राउन-ज्वेल के साथ तीसरा स्थान जीता। दो दांत वाले बछेड़े की प्रतियोगिता में ध्रुव के कबीर ने प्रथम, नवदीप के जोरा ने द्वितीय तथा सोनू के सिकंदर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पोल बेंडिंग ग्रुप-1 और 2 में इवांका बेदी की ब्लैक ब्यूटी पहले स्थान पर रही, मेहरीन की ओशनिक दूसरे स्थान पर रही और वारिस मगन सिंह मान की सी-बिस्किट तीसरे स्थान पर रही। पोल बेंडिंग ग्रुप-3 में गुरनाश के सी-बिस्किट को प्रथम, अमृत छहल के समा को द्वितीय तथा गुरमोहर सिंह के गबरू को तृतीय घोषित किया गया। बॉल्स एंड बास्केट्स ग्रुप-3 में इवांका बेदी ने सी-बिस्किट के साथ पहला स्थान, मेहरीन ने ओशनिक के साथ दूसरा स्थान और वारिस मगन सिंह मान ने ब्लैक ब्यूटी के साथ तीसरा स्थान जीता।

बॉल्स एंड बास्केट्स ग्रुप-2 में गुरांश ने सी-बिस्किट के साथ प्रथम स्थान, गुरमेहर ने ओशनिक के साथ दूसरा स्थान तथा अमृत ने समा के साथ तीसरा स्थान जीता। मेडले रिले टीम स्पर्धा में हरपाल, संदीप और जतिंदर प्रथम, कपिंदर, अंशप्रीत और परमिंदर दूसरे तथा वरिंदर, गुरताज और लखविंदर तीसरे स्थान पर रहे।


घोड़ा कार्नर रिंग मुकाबलों में कुलजिंदर की चन्नो ने पहला, हरभुपिंदरजीत सिंह की हीर ने दूसरा तथा सुखराज सिंह ग्रेवाल की महारानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। टेंट पेगिंग तलवार प्रतियोगिता में अंकित (भारतीय नौसेना) की काजल ने प्रथम स्थान, सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह (पंजाब पुलिस) की करिश्मा ने दूसरा स्थान और लखविंदर सिंह (भारतीय नौसेना) की चांदनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed