{"_id":"664d3344152a172b540f2c8a","slug":"diesel-tanker-caught-fire-on-road-driver-unconscious-admitted-to-hospital-mohali-news-c-71-1-mli1005-114918-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सड़क पर जाते डीजल टैंकर में लगी आग, बेहोश हुआ चालक अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सड़क पर जाते डीजल टैंकर में लगी आग, बेहोश हुआ चालक अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव पंडवाला में सड़क जाते हुए एक डीजल टैंकर में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। यह देखकर टैंकर चालक घबराकर बेहोश हो गया। उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस टैंकर में छह हजार लीटर डीजल था।
फायर ऑफिसर महिंदर पाल ने बताया कि उन्हें करीब एक बजे सूचना मिली थी कि मुबारकपुर पंडवाला रोड पर जा रहे एक डीजल टैंकर में अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाई। लोगों ने बताया कि सड़क पर जा रहे तेल के टैंकर के नीचे से धुआं निकल रहा था। इसकी जानकारी उन्होंने टैंकर चालक को दी तो जब टैंकर चालक नीचे उतरा टैंकर के केबिन में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। इसके बाद टैंकर चालक घबराकर बेहोश हो गया और उसे लोगों ने सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती करवाया है। यहां अब उसकी हालत ठीक है। फायर ऑफिसर महिंदर पाल ने बताया कि उक्त टैंकर मोहाली से सुंडरा-निम्बुआं रोड स्थित एकेएम केमिकल फैक्टरी में जा रहा था। इसमें छह हजार लीटर डीजल मौजूद था।