{"_id":"67d1effe30d47195ca03de48","slug":"diarrhea-strikes-village-mohali-two-people-sick-in-every-house-mohali-news-c-71-1-mli1008-126529-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गांव मोहाली में डायरिया की दस्तक, हर घार में दो लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गांव मोहाली में डायरिया की दस्तक, हर घार में दो लोग बीमार
विज्ञापन
मोहाली। गांव मोहाली में नलकों से आ रहे दूषित पानी को पीने से गांव के हर घर से दो लोग दस्त और पेट दर्द की बीमारी से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों के नलकों में आने वाले पानी से बदबू से आ रही है। दूषित पानी पीने से ही गांव की गली नंबर एक और गली नंबर दो के हर घर में एक से दो लोग दस्त और पेट दर्द की समस्या से परेशान हैं। नगर निगम की ओर से गांव में जो पानी का टैंकर भेजा गया था वह भी खाली हो चुका है। पिछले चार दिनों से लोगों को दुकानों से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
दस दिन से करवा रहे इलाज
मुझे दो मार्च को अचानक दस्त लग गए थे और पेट दर्द की समस्या भी हो गई थी। इसके बाद मैं फेज-6 के सिविल अस्पताल से दवा लेकर आया था। अब दस दिनों से इलाज करवा रहा हूं। -सुनील राय, मरीज
पेट दर्द और दस्त की समस्या
पिछले पांच दिनों से पेट में असहनीय दर्द और दस्त की समस्या है। सिविल अस्पताल से इलाज करवा रहे हैं। घर में जो नलके से पानी आता है उसे नहीं पी रहे हैं। दुकान से पानी खरीदकर पी रहे हैं। -जूही राय, मरीज
विज्ञापन
नलके के पानी से हुए बीमार
करीब पंद्रह दिन से हमारे घर में नलके से दूषित पानी आ रहा है। इसका चार दिन पहले ही पता चला कि दूषित पानी पिछले 15 दिनों से आ रहा है। दूषित पानी पीने से पेट दर्द और दस्त की समस्या है। पेट में इन्फेक्शन है। -कर्मसिंह, मरीज
दुकान से खरीद रहे पानी
घर में नलके से जो पानी आ रहा था उसे पीने के बाद पेट में दर्द के साथ ही दस्त की समस्या हो गई। पानी दुकान से खरीदकर पी रहे हैं। प्रशासन ने टैंकर भेजा था, अब वो भी खाली पड़ा है। -कुलदीप कौर, मरीज
स्वास्थ्य जांच टीम को भेजकर गांव मोहाली में सर्वे करवाकर जांच के लिए घरों से पानी के सैंपल भरे गए हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि डायरिया है या दूषित पानी के पीने से लोग बीमार हुए हैं। -संगीता जैन, सिविल सर्जन, सिविल अस्पताल फेज- 6, मोहाली