{"_id":"68111cbffb8517d55b014d20","slug":"diarrhea-spread-in-phase-2-victims-are-increasing-continuously-mohali-news-c-71-1-spkl1025-128528-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फेज-2 में फैला डायरिया, लगातार बढ़ रहे पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फेज-2 में फैला डायरिया, लगातार बढ़ रहे पीड़ित
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन डायरिया की मरीज। संवाद
मोहाली। फेज-2 में डायरिया फैलने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। क्षेत्र के लोग भारी संख्या में उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। पब्लिक हेल्थ ने कई घरों से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। डायरिया फैलने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सेहत विभाग का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। दूसरी तरफ क्षेत्र के लोग कई दिनों से उल्टी-दस्त की बीमारी से परेशान हैं। लोग सरकारी और निजी अस्पतालों से दवाई लेकर अपना इलाज कर रहे हैं। इस बीमारी से पीड़ित कई लोग अस्पतालों में भी भर्ती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि डायरिया दूषित पेयजल या भोजन के कारण फैला है। जानकारी के अनुसार हर घर से एक व्यक्ति बीमार है।
फेज-2 के रेजिडेंट सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जगरूप सिंह भंगू ने बताया कि उनका पूरा परिवार इस बीमारी से प्रभावित है। उनकी पत्नी नवरीत कौर चार दिन से बीमार थीं। सोमवार को हालत बिगड़ने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसी तरह मकान नंबर-566 निवासी नीरू भी कई दिनों से बीमार हैं। मकान नंबर-428 के बलदेव सिंह गिल भी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी है। मकान नंबर 306 के सुखविंदर सिंह अपने पूरे परिवार के साथ कई दिनों से बीमारी से जूझ रहे हैं। एक अन्य मामले में मकान नंबर-459 फेज 2 में रहने वाली 12वीं की छात्रा गुलनाज को बीमारी के चलते फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसे छुट्टी दे दी है। भंगू ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन से इस मुद्दे को हल करने के लिए तेजी से कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी देरी से सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बढ़ सकता है।
पब्लिक हेल्थ ने लिए सैंपल
पूर्व परिषद अध्यक्ष और पार्षद राजिंदर सिंह राणा ने कहा कि उन्होंने पानी की जांच कराने के लिए एक्सईएन पब्लिक हेल्थ से संपर्क किया था इसके बाद विभाग ने मंगलवार सुबह इलाके के कई घरों के पानी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन माइकल ने बताया कि पानी के सैंपल लेने के बाद जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पानी की आपूर्ति में कोई समस्या तो नहीं है।
विज्ञापन
गांव मदनपुरा के अलावा फेज-2 में स्थिति अभी नियंत्रण में है। विभाग की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। फेज-2 के रिहायशी इलाके में लोगों के बीमार होने की सूचना मिली है। वहां पर टीमें भेजकर चेक करवाया जा रहा है। फेज-2 और मदनपुरा गांव में भी सेहत विभाग की टीम लगातार दौरा कर रही है। - डॉ. हरमन, सिविल अस्पताल