फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Diarrhea is not stopping: two new cases again from village Kumbhada, 14 admitted in hospital

नहीं थम रहा डायरिया : गांव कुंभड़ा से फिर आए दो नए मामले, अस्पताल में 14 भर्ती

Mon, 29 Jul 2024 06:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea is not stopping: two new cases again from village Kumbhada, 14 admitted in hospital
मोहाली। शहर के गांव कुंभड़ा में रोजाना डायरिया के मामले सामने आ रहे हैं। यहां से रविवार को भी दो नए मामले सामने आए हैं। अब फेज-6 सिविल अस्पताल में डायरिया के कुल 14 मरीज भर्ती हैं। जो दो नए मामले आए हैं इनकी पहचान दलबीर सिंह (56) और शिवानी (6) के रूप में हुई है। दोनों मरीजों की शुक्रवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई थी, इसके बाद परिजनों ने डरकर तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा अस्पताल में गांव मटौर से भी एक डायरिया का नया मामला सामने आया है। गांव कुंभडा डिस्पेंसरी में रविवार को भी लोगों की जांच की गई। वहीं दोपहर दो बजे तक कुल तीन मामले सामने आए, जिन्हें दवा देकर घर पर आराम करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा लोगों को पानी उबालकर पीने की लगातार सलाह दी जा रही है। इसके साथ वाटर और सेनिटरी विभाग के कर्मी लोगों के घरों में टैंक में बैक्टीरिया मारने की दवा डाल रहे हैं। इसके साथ जल विभाग द्वारा भी जो पानी की सप्लाई की जा रही है वह दवा के साथ ही की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है। इसके साथ उन्हें किसी घर में कोई व्यक्ति बीमार लगता है तो वह अपने साथ मरीज को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में लेकर जाते हैं। वहां उन्हें दवा देना या तबीयत के अनुसार रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed