फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Diarrhea: Health department organised camp in village Madanpur and distributed medicines

डायरिया : गांव मदनपुर में सेहत विभाग ने शिविर लगाकर बांटीं दवाइयां

Sun, 27 Apr 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea: Health department organised camp in village Madanpur and distributed medicines
बीमारों का हाल पूछते अ​धिकारी। संवाद 
मोहाली। गांव मदनपुर में डायरिया के 17 पीड़ित सामने आने के बाद सेहत विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को विभाग ने कार्रवाई कर गांव में कई जगह शिविर लगाए। इनमें डाॅक्टरों की टीमों ने लोगों की जांच कर जरूरी दवाइयां वितरित की। टीम ने इस मामले को लेकर पूरी तरह से सावधानी बरतने को कहा है। शनिवार को गांव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। दूसरी तरफ फेज-1 में पार्षद मीना कौंडल और उनके पति भी डायरिया की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन

फेज-1 में तो जल विभाग ने साफ कह दिया है कि पानी बिलकुल ठीक है, लेकिन इसके बावजूद लोग बीमार हो रहे हैं। लोगों को कहना है कि सेहत और जल विभाग को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। विभाग की तरफ से तैनात नोडल अधिकारी डॉ. हरमनदीप ने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है। किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को गांव मदनपुरा में कई लोग जांच के लिए शिविरों में पहुंचे, उनमें से अधिकतर की स्थिति सामान्य मिली है। कुछ को दवा देकर घर भेज दिया गया है। विभाग की टीमें गांव में पूरी तरह सक्रिय है। मदनपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर ओआरएस के पैकेट बांटे जा रहे हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed