फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Development works worth Rs 33.91 crore approved in Mohali

Mohali News: मोहाली में 33.91 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी

Tue, 28 Oct 2025 11:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Development works worth Rs 33.91 crore approved in Mohali
मोहाली। मोहाली नगर निगम की वित्त एवं ठेका समिति की बैठक में 33.91 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने की। उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट शहर की तस्वीर बदलने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने में अहम साबित होंगे।बैठक में नगर निगम कमिश्नर परमेंदर पाल सिंह सिद्धू, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, चीफ इंजीनियर नरेश बत्ता, समिति सदस्य जसबीर सिंह मणकू और अनुराधा आनंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंजूर किए गए कार्यों में मुख्य सड़कों की री-कार्पेटिंग, ग्रिल इंस्टालेशन, खेल मैदानों और चौराहों का निर्माण शामिल है। रेलवे स्टेशन रोड, 67/68, 68/69 और 66/67 डिवाइडिंग रोड पर नई बिटुमिन सड़कें बनाई जाएंगी। पीसीएल लाइट से लखनोउर तक सेंटर वर्ज पर नई ग्रिलें लगेंगी और कुंभड़ा गांव में नया कम्युनिटी सेंटर बनेगा।इसके अलावा सेक्टर 77 से 80 तक लाइब्रेरियों का निर्माण, मटौर गांव में वालीबॉल कोर्ट और जगतपुर डंपसाइट पर सुधार कार्य भी स्वीकृत हुए। मेयर ने कहा कि ये प्रोजेक्ट मोहाली को आधुनिक और सुविधाजनक शहर के रूप में विकसित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed