फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   development in mohali,s village, 21 crore budget granted for village, mohali

मोहाली के गांवों की सूरत बदलने के लिए 21 करोड़ मंजूर

Thu, 31 Mar 2016 09:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 31 Mar 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
development in mohali,s village, 21 crore budget granted for village, mohali
money
 जिले में गांवों के विकास कार्यों पर 17 करोड़ 47 लाख 38 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही गांव में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। यह जानकारी जिला योजना परिषद की चेयरपर्सन परमजीत कौर बडाली ने दी। वह बुधवार को अपने दफ्तर में अधिकारियों से मीटिंग कर रहीं थीं। इससे पहले जिला मीटिंग में वर्ष-2016-17 का सालाना बजट 21 करोड़ 61 लाख 225 रुपये पास किया गया। बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। मीटिंग में पंचायत समिति खरड़ का वर्ष 2016-17 का बजट तीन करोड़ 58 लाख एक हजार 560 रुपये, पंचायत समिति डेराबस्सी के लिए दो करोड़ 45 लाख 38 हजार नौ सौ तीन, पंचायत समिति माजरी का सालाना बजट तीन करोड़ 58 लाख 35 हजार रुपये पास किया गया। वहीं, चेयरपर्सन ने बताया कि जिला परिषद के अधीन आने वाले गावों में सेनिटेशन व वाटर सप्लाई, पंचायती इमारतों के निर्माण व गलियों नालियों को पक्का करने व गंदे पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। मीटिंग में एडीसी विकास भूपिंदर सिंह, उप मुख्य कार्यकारी अफसर जिला परिषद रविंदर सिंह, ईओ ब्लॉक समिति डेराबस्सी सुरिंदर सिंह, वाइस चेयरमैन जिला परिषद बिमल कौर समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


नवंबर तक पूरा होगा बिल्डिंग का काम
चेयरपर्सन ने बताया कि गांव जुझार नगर में जिला परिषद की बिल्डिंग का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। बिल्डिंग के निर्माण पर तीन करोड़ 87 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अब तक इमारत के निर्माण पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed