{"_id":"5eb07c048ebc3e9036453830","slug":"derabassi-market-gets-crowded-as-curfew-relaxes-mohali-news-pkl374255093","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी के बाजार में कर्फ्यू से ढील मिलते ही लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी के बाजार में कर्फ्यू से ढील मिलते ही लगी भीड़
विज्ञापन
डेराबस्सी के बाजार में उमड़ी भीड़, लोग बिना मास्क के घूमते हुए नजर आए।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। पंजाब सरकार की ओर से कर्फ्यू में ढील देते ही शहर की सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शहर में जैसे ही सुबह दुकानें खुलीं तो खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। जिसको काबू करने में दुकानदार भी नाकाम रहे। वहीं इस पर काबू पाने में प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस की ओर से कोई प्रबंध नहीं किए गए थे। जिस कारण स्थिति बेकाबू हो गई।
जिला मोहाली को आरेंज जोन में रखा गया है। डिप्टी कमिशनर मोहाली की ओर से डेराबस्सी में दुकानें खोलने के लिए सुबह सात बजे से 11 बजे तक समय निर्धारित किया गया है लेकिन आज जैसे ही दुकानदारों ने दुकानें खोली तो सामान खरीदने वालों की भारी भीड़ जुट गई। डेराबस्सी के मेन बाजार में भी आज दुकानें खुलते ही लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान रामलीला मैदान में भी दुकानों के बाहर भीड़ जुटी। बाजार के अलावा शहर की सड़कों व अंदरुनी गलियों में भी लोगों की नियमों को तोड़ते नजर आए। वहीं पुलिस के सुरक्षा प्रबंध नाकाफी नजर आए।
स्थानीय लोगों पर भारी पड़ सकती ढील
बता दें कि डेराबस्सी से कुछ दूरी पर ही स्थित गांव जवाहरपुर कोरोना का हॉट स्पॉट बन चुका है। जिसमें अब तक 48 केस सामने आ चुके हैं लेकिन इसके बावजूद डेराबस्सी में यह ढिलाई स्थानीय लोगों पर भारी पड़ सकती है। इस दौरान ज्यादातर लोग जहां सामाजिक दूरी की उल्लंघना करते नजर आए वहीं कुछ लोगों की ओर से मास्क भी नहीं लगाया हुुआ था। इसके अलावा दुकानदारों की ओर से भी सैनिटाजर का कोई प्रबंध नहीं किया हुआ था।
विज्ञापन
समय बदला, अब नौ से एक बजे तक खुलेंगी दुकानें
डेराबस्सी में दुकानें खोलने के लिए प्रशासन ने समय सुबह नौ बजे से एक बजे तक कर दिया है। थाना प्रभारी सतिंद्र सिंह ने कहा कि इस बारे में डिप्टी कमिशन के लिखित आदेश मिल चुके हैं जिसके चलते कल से दुकानें खोलने के लिए नौ से दोपहर एक बजे तक ढ़ील दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सारा दिन पुलिस गश्त करती रही है। इस दौरान कहीं भी नियमों की अनदेखी दिखाई नहीं दी। नियमों की पालना न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।