फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Derabassi: Courts completely shut as per state level call by Bar Association

डेराबस्सी: बार एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय आह्वान के तहत अदालतें पूरी तरह बंद

Tue, 24 Feb 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Derabassi: Courts completely shut as per state level call by Bar Association
डेराबस्सी। बार एसोसिएशन ने पंजाब भर की बार एसोसिएशनों के राज्यस्तरीय आह्वान पर सोमवार को डेराबस्सी अदालत में काम पूरी तरह बंद रखा। वकीलों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कोर्ट भवन के समक्ष धरना भी दिया। पंजाब की समूह बार एसोसिएशनों ने पारित प्रस्ताव के अनुसार एक्शन प्लान केसों और लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) से जुड़े मामलों में विरोध जताया। वकील भाईचारे ने प्रशासन से मांग की है कि इन मुद्दों पर पुनर्विचार किया जाए।
विज्ञापन

मांगों के बारे में बताया गया कि एक्शन प्लान केसों के शीघ्र निपटारे की होड़ में लिटिगेंट्स के साथ अन्याय न हो, वकीलों पर अतिरिक्त काम का बोझ न डाला जाए, जिससे उनकी सेहत और मानसिक तनाव को नुकसान पहुंचे। लीगल एड योजनाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह दप्पर ने बताया कि यह हड़ताल 27 फरवरी तक जारी रहेगी। इस मौके पर मीट अध्यक्ष राम कुमार धीमान, जनरल सेक्रेटरी इंदरपाल सिंह खारी, जॉइंट सेक्रेटरी सीमा धीमान, कैशियर हरप्रीत सैनी, लाइब्रेरी इंचार्ज सुखा सिंह, तथा वकील जगतार सिंह बच्चल, राजबीर सिंह मुंदड़ा, जसवंत सिंह तूर, मित्तरपाल सैनी, कंवलजीत वर्मा, कृष्ण गोपाल, हरभजन सिंह खारी, रविंदर बत्रा, दतिंदर गांधी आदि हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed