{"_id":"6726c0be97019804f60753d4","slug":"dengue-is-also-being-treated-in-liver-institute-mohali-news-c-71-1-mli1005-121407-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लिवर इंस्टीट्यूट में हो रहा डेंगू का भी इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लिवर इंस्टीट्यूट में हो रहा डेंगू का भी इलाज
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलिएरी साइंसेज में यूं तो लिवर के मरीजों का इलाज ही होता है, लेकिन अब यहां डेंगू के गंभीर मरीजों का इलाज भी किया जाने लगा है। डेंगू के गंभीर मरीजों को देखते हुए यह शुरुआत की गई है। इस इंस्टीट्यूट में ज्यादातर वह मरीज भर्ती किए जाते हैं जिनके प्लेटलेट्स 25 हजार से कम रह जाते हैं। इंस्टीट्यूट में कुल साठ बेड हैं। जिसमें से आईसीयू में दस बेड हैं और हाईडिपेंडेंसी यूनिट में आठ बेड हैं।
डेंगू के गंभीर मरीजों के इलाज का उद्देश्य न सिर्फ मरीजों को बेहतर सुविधा देना है बल्कि उनको निजी अस्पतालों द्वारा वसूले जाने वाले भारी भरकम चार्ज से बचाना भी है और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलिएरी साइंसेज के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. विरेंद्र सिंह ने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए यहां करीब 45 डाक्टरों की टीम है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 5 डेंगू के गंभीर मरीजों को इलाज यहां किया जा चुका है। डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. विरेंद्र सिंह ने बताया कि इंस्टीट्यूट में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के साथ ही अन्य राज्यों के मरीज भी आने लगे हैं। इसकी वजह है कि यहां लिवर डायलिसिस करीब 10 दस हजार रुपये में होती है, जबकि किडनी की डायलिसिस तीन हजार रुपये में की जाती है। वहीं, आईसीयू की एक दिन की फीस दस हजार रुपये रखी गई है।