फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   dengue, chickengunia, health update, health alert in mohali, dengue patients in mohali

डेंगू और चिकनगुनिया से सेहत विभाग में हड़कंप, हेल्पलाइन नंबर जारी

Thu, 22 Sep 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली Updated Thu, 22 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
 dengue, chickengunia, health update, health alert in mohali, dengue patients in mohali
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
साढ़े पांच सौ से अधिक डेंगू के मामले सामने आने के बाद मोहाली को संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर दिया गया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जिक्रयोग है कि राज्य सेहत विभाग ने पटियाला, जालंधर और अमृतसर में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने के बाद संवेदनशील जिलों की श्रेणी में रखा है। 
विज्ञापन


राज्य सेहत विभाग में डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों से हड़कंप मचा हुआ है। इस कारण सेहत विभाग ने अस्पताल में कार्यरत स्टाफ को छुट्टी के दिन भी ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए हैं। अहम बात यह भी है कि राज्य सेहत विभाग ने डेंगू के कारण हो रही मौत की पूरी जानकारी जुटाने और उसके पीछे प्रमुख कारणों को जानने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से लोगों की सुविधा के लिए 104 नंबर हेल्पलाइन पर चिकनगुनिया और डेंगू संबंधित जानकारी लेने के लिए 24 घंटे सुविधा को जारी रखा जाएगा। इस हेल्पलाइन नंबर पर किसी भी समय उक्त रोगों से संबंधित मरीज डाक्टर से सलाह ले सकते हैं। डेंगू मामलों के जिला नोडल अधिकारी अवतार सिंह के मुताबिक, पिछले कई दिनों से छुट्टी के दिन भी ड्यूटी पर मौजूद हैं। वह और उनकी टीम लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के साथ शिक्षण संस्थानों में जरूरी सावधानियों की जानकारी दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्त होंगे चिकनगुनिया के टेस्ट
राज्य सेहत विभाग ने चिकनगुनिया का मेडिकल टेस्ट सरकारी अस्पताल में फ्री करने के निर्देश दिए हैं, जबकि मोहाली सहित राज्य के कई चुनिंदा अस्पतालों में  चिकनगुनिया की मेडिकल टेस्ट किट मुहैया करा दी गई है। यह मेडिकल किट पुणे (महाराष्ट्र) से मंगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed