फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demonstration against the central government in Derabassi under the United Farmers Front

संयुक्त किसान मोर्चे के तहत डेराबस्सी में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 09 Jul 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against the central government in Derabassi under the United Farmers Front
डेराबस्सी। संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर बढ़ रही महंगाई और कृषि बिल रद्द करवाने की मांग को लेकर वीरवार को क्षेत्र में अलग-अलग जगह केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हुए। इस दौरान ग्रामीणों के अलावा बड़ी गिनती में शहरी भी किसानों के हक और बढ़ रही महंगाई के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते नजर आए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गैर सिलिंडर लेकर बढ़ रही महंगाई के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान अलग अलग प्रदर्शनकारी संगठनों की तरफ से केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार ने महंगाई पर काबू नहीं पाया और खेती बिल रद्द नहीं किए तो आने वाली विधान सभा चुनावों में भाजपा नेताओं को गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में गांव अमलाला, चडियाला, बरौली, कारकौर, परागपुर के लोगों ने मोटरसाइकिल और ट्रैक्टरों पर सिलिंडर रख कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर करम सिंह कारकौर प्रधान राजेवाल, नानू सिंह जनेतपुर प्रधान कोप्रेटिव सोसायटी, मेजर सिंह परागपुर सरपंच परागुर, कमलजीत सिंह ढींढसा, अवतार सिंह जवाहरपुर, बलजिंद्र सिंह सरपंच चडियाला, करम सिंह सरपंच बरौली और ब्लाक प्रधान लखोवाल, बलजिंद्र सिंह सेखपुर कलां, हरदीप सिंह बोपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed