फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand to solve the problem of traffic jam in Motor Market

Mohali News: मोटर मार्केट में लगते जाम की समस्या हल करने की मांग

Fri, 01 Aug 2025 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Demand to solve the problem of traffic jam in Motor Market
मोहाली। गांव मोहाली के पार्षद रविंदर सिंह ने मांग की है कि गांव मोहाली में मोटर मार्केट के सामने मुख्य सड़क पर लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने बताया कि मोहाली गांव में होटलों में आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर पार्क कर देते हैं। इसके अलावा मोटर मार्केट में काम करने वाले मैकेनिक भी सड़क पर वाहन खड़े करके रिपेयर करतें है। इससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी आती है। इसलिए उनकी मांग है कि इस समस्या के समाधान के लिए यहां स्थायी रूप से यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए तथा सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग या वाहनों की मरम्मत पर सख्त रोक लगाई जाए ताकि यह समस्या हल हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed