फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand to install traffic lights on VIP road

वीआईपी रोड पर ट्रैफिक लाइटें लगाने की मांग

Mon, 24 Feb 2020 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Demand to install traffic lights on VIP road
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर रोजाना लगने वाले जाम से परेशान लोगों ने वीआईपी रोड के डोमिनोज चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगाने की मांग की है। वीआईपी रोड के इस क्षेत्र में करीब 50 सोसाइटियां हैं जिसमें एक लाख की आबादी रहती है। इतना ही नहीं यह जीरकपुर का बड़ा मार्केट प्लेस भी है, जिसमें जीरकपुर के लोग खरीददारी करने के लिए आते हैं। ऐसी स्थिति में ट्रैफिक लाइटें न होने के कारण जाम लग जाता है।
विज्ञापन

जीरकपुर की रहने वाली जेनिफर शर्मा ने कहा कि सुबह और शाम के समय यहां से निकलना काफी मुश्किल होता है। कई बार लंबा जाम लग जाता है। यदि यहां ट्रैफिक लाइटें लगा दी जाएं तो काफी हद तक जाम से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

रेनू वर्मा का कहना है कि पहले यहां ट्रैफिक कम होता था पंरतु अब ट्रैफिक काफी ज्यादा हो गया है। इसकी वजह से जाम लगने लगा है। अब ट्रैफिक लाइटें लगाना ही जाम से बचने का समाधान है। वीआईपी रोड के रहने वाले हरमन सिंह ने कहा कि वीआईपी रोड पर दो कट हैं। एक लोहगढ़ को जाने के लिए, दूसरा डोमिनोज के साथ से निकलता है। इन दोनों जगहों पर ही सुबह और शाम ज्यादा ट्रैफिक देखने को मिलता है। इसलिए यदि एक कट पर लाइटें लगाई जाएंगी तो अच्छा रहेगा। कपिल मोहन ने कहा कि जीरकपुर के वीआईपी रोड पर अब ट्रैफिक लाइटें लगाना जरूरी हो गया है। इनके अलावा करन बेदी और रवि कुमार ने भी वीआईपी रोड पर ट्रैफिक लाइटें लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed