{"_id":"611c1cf88ebc3e43257871ed","slug":"demand-to-increase-land-compensation-formation-of-11-member-team-mohali-news-pkl423738751","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग, 11 मेंबरी टीम का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग, 11 मेंबरी टीम का गठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। गांव धनौनी के गुरुद्वारा साहिब में किसानों की बैठक हुई। इसमें 28 गांवों के 300 के करीब किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रीन फील्ड भारत माला परियोजना के तहत यहां से निकाली जा रही सड़क के लिए एक्वायर की जा रही जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर एक 11 मेंबरी कमेटी का गठन किया। इसमें बलजिंद्र सिंह सेखपुर कलां को प्रधान, भाग सिंह मेहमदपुर को उपप्रधान, कुलविंद्र सिंह अमलाला को कैशीयर, अवतार सिंह सुरत मनौली को महासचिव, मेजर सिंह परागपुर, चरनजीत सिंह छड़बड़, बलदेव सिंह, रत्न सिंह फौजी अमलाला, परमजीत सिंह गोगा बाकरपुर, जसविंद्र सिंह बरौली, प्रदीप राजोमाजरा व जय सिंह शताबगढ़ को सलाहकार चुना गया।
बैठक में रोड संघर्ष कमेटी जिला मोहाली कमेटी के कोआर्डिनेटर गुरदयाल सिंह बूटर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि सड़क के लिए सब डिवीजन डेराबस्सी के 28 गांवों के किसानों की जमीन एक्वायर की जा रही है परंतु किसानों को उपयुक्त मुआवजा नहीं दिया जा रहा। इस कारण किसानों में रोष है। किसानों की ओर से अपनी आवाज प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा संबंधित विभाग तक पहुंचाने का लंबे समय से प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
इसे लेकर किसानों ने संघर्ष कमेटी बनाई है। किसानों ने मांग की कि उनकी जमीन का मुआवजा बीते दिनों एक्वायर की ऐरो सिटी रोड से दोगुना मिलना चाहिए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग को अनदेखा किया गया तो वह संघर्ष के लिए मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
कैप्शन -बैठक के बाद किसान मोहाली से पहुंचे जिला कोआर्डिनेटर का सम्मान करते हुए।