फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand raised for solution of cleanliness, thefts and other problems

Mohali News: सफाई, चोरियां और अन्य समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

Fri, 14 Mar 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for solution of cleanliness, thefts and other problems
समस्याएं सुनते विधायक कुलवंत सिंह। संवाद
मोहाली। कन्फेडरेशन रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन ने ठेकेदार द्वारा की जा रही सफाई की मॉनिटरिंग करवाने की मांग की है। इसके साथ ही चोरियां रोकने के लिए उचित कदम उठाने की भी मांग की है। कन्फेडरेशन रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन मोहाली के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में विधायक कुलवंत सिंह ने एसोसिएशन की सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कुलवंत सिंह ने कहा कि किसी को भी शहर की सुंदरता के साथ छेड़छाड़ की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चोरियों को रोकने और सड़क हादसों से निजात पाने के लिए शहर में बड़े पैमाने पर चौराहे बनाए जा रहे हैं। सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। विधायक कुलवंत सिंह ने मोहाली के फेज-7 और फेज-1 की मोटर मार्केट और मोहाली के बड़े निजी अस्पतालों के बाहर पार्किंग की समस्या को लेकर पंजाब विधानसभा में कई मुद्दे उठाए हैं।
विज्ञापन

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा विधायक कुलवंत सिंह को दिए ज्ञापन में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने शहर के विकास को लेकर सुझावों के पूरे मसौदे पर विचार व्यक्त किए। कन्फेडरेशन रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन मोहाली के प्रतिनिधियों ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक एमएस औजला और अध्यक्ष केके सैनी के नेतृत्व में शहर की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर गुरमेल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बख्शीश सिंह उपाध्यक्ष, ओपी चौटानी महासचिव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में शामिल हैं कई मुद्दे
नगर निगम के पार्कों को औषधीय पौधों के पार्क में तब्दील करने, महापुरुष भाई घनैया के नाम पर चौक और प्रतिमा बनाने, बारिश में निगम द्वारा लगाए जाने वाले पेड़ों की निगरानी के लिए कमेटी बनाने की मांग रखी गई। एसोसिएशन ने सड़कों पर खाली पोल और अनाधिकृत विज्ञापन बोर्ड को हटाने की मांग की। फुटपाथों को साफ करने और लावारिस कुत्तों को रखने के लिए चंडीगढ़ पैटर्न पर शेड बनाने के लिए तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।


इस समस्याओं के समाधान की मांग की
ध्वनि प्रदूषण को रोकने के उपायों को सख्ती से लागू करने, पार्कों में रेलिंग की ऊंचाई कम से कम चार फीट करने, बड़े पार्कों में योग करने के लिए मंच बनाने की मांग भी की गई। शहर की सड़कों पर स्पीड ब्रेकरों को हाईलाइट करने, पार्कों के रख-रखाव पर होने वाले खर्च का मासिक भुगतान करने का आदेश, युवाओं के खेलने के लिए स्थानों की पहचान कर उन्हें उपलब्ध कराने की मांग भी इस बैठक में रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed