फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Deewan adorned on the festival of lights, Ragi Jathas rejoiced with Shabad singing

प्रकाश पर्व पर सजे दीवान, रागी जत्थों ने शबद गायन से किया निहाल

Mon, 10 Jan 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Deewan adorned on the festival of lights, Ragi Jathas rejoiced with Shabad singing
जीरकपुुर। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व शहर के गुरुद्वारों में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों में समागम का आयोजन हुआ। रागी जत्थों ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा साहिब को लाइटों से सजाया गया था। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए।
विज्ञापन

गुरुद्वारों में संगत के आने का सिलसिला सुबह ही शुरू हो गया, जो देररात तक जारी रहा। लोगों ने सुख-शांति की कामना की। गांव दौलत सिंह वाला भबात गांव के गुरुद्वारा साहिब में इलाके के संयुक्त किसान मोर्चो के साथ संबंधित लोगों को सिरोपा पहनाकर प्रधान हरदीप सिंह को गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके जिला प्रधान कृपाल सिंह स्याऊ, वरष्ठि प्रधान लखविंद्र सिंह, त्रिलोचन सिंह फौजी, जीरकपुर इकाई के प्रधान हरदीप सिंह बलटाना, प्रेस सचिव गुरप्रीत सिंह खालसा भबात, धर्म सिंह भबात आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed