फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Debate in Congress and SAD councilors, 3 proposals approved

कांग्रेस और शिअद पार्षदों में बहस, 3 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Tue, 11 May 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Debate in Congress and SAD councilors, 3 proposals approved
जीरकपुर। स्थानीय नगर परिषद कार्यालय में हुई पार्षदों की बैठक में पेश किए प्रस्तावों को लेकर कांग्रेसी और शिअद पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस बीच प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों को पार्षदों के बीच हो रही बहसबाजी में हस्तक्षेप करना पड़ा। वहीं, हंगामापूर्ण रही बैठक के बाद 3 प्रस्तावों को हाउस से मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन

बैठक का मुख्य एजेंडा कोविड-19 महामारी को लेकर पैदा हुए हालात के बीच स्थानीय प्रशासन की ओर से इलेक्ट्रॉनिक क्रिमेशन के लिए मशीन की खरीद, आइसोलेशन वार्ड और शहर के 13 श्मशानघाटों की मरम्मत था, जिसको लेकर शिअद पार्षदों ने प्रस्तावों पर लेकर अपने सवाल किए। बैठक में वार्ड-20 से शिअद पार्षद तेजिंदर सिंह तेजी सिद्धू ने स्थानीय नगर परिषद के अधिकारियों पर जनता के पैसों को लूटने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

पार्षद तेजी सिद्धू ने कहा कि पंचकूला में मृतकों के संस्कार के लिए इलेक्ट्रॉनिक क्रिमेशन के लिए खरीदी गई मशीन की कीमत 47 लाख रुपये हैं, परंतु स्थानीय नगर परिषद के अधिकारी ने इसके उलट 93 लाख रुपये की मशीन को खरीदने का खाका तैयार किया है जो जनता के पैसों के साथ लूट है, जिसको वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। जबकि 20 लाख रुपये का लागत से आइसोलेशन वार्ड बनाने का प्रस्ताव भी पेश किया गया, लेकिन ये आइसोलेशन वार्ड कहां बनाए जाएंगे। इसको लेकर जानकारी नहीं दी गई और शहर के 13 श्मशानघाटों के लिए 20 लाख रुपये मरम्मत के लिए रखे गए हैं, जिसमें भी कोई ब्योरा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक से वॉकआउट की आ गई थी नौबत
बैठक में वार्ड-22 से पार्षद यादविंदर शर्मा ने अपनी बात रखते हुए कांग्रेसी पार्षदों के लिए तू शब्द का इस्तेमाल किया, जिसको लेकर कांग्रेसी पार्षद भड़क गए। जिन्होंने पार्षद यादविंदर शर्मा के शब्दों का जवाब मिलकर दिया। वहीं, वार्ड-5 से कांग्रेसी महिला पार्षद नेहा शर्मा ने यादविंदर शर्मा को करारा जवाब दिया और अपने कार्यकाल के दौरान किए घोटालों को लेकर प्रहार किए। इस बीच, स्थिति ऐसी हो गई कि शिअद पार्षदों बैठक से वॉकआउट करने का फैसला किया, लेकिन प्रधान उदयवीर ढिल्लों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

कोट्स
कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुए हालातों के मद्देनजर स्थानीय नगर परिषद द्वारा इलेक्ट्रॉनिक क्रिमेशन की मशीन की खरीद, आइसोलेशन वार्ड और श्मशानघाट की मरम्मत को लेकर प्रस्ताव पेश किए, जिनको सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई। बैठक के दौरान पार्षदों के बीच हुई नोकझोंक के सवाल पर उन्होंने कहा कि इतनी नोकझोंक तो आम बात है।
-उदयवीर सिंह ढिल्लों, प्रधान, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed