फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dead Body of man washed away in heavy rain in Mohali on July 8 found

Mohali: पटियाला की राव में बहे तीसरे युवक का शव भी बरामद, आठ जुलाई को गाड़ी समेत गांव तोगां में बह गए थे

Wed, 12 Jul 2023 04:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 12 Jul 2023 04:00 PM IST
सार

आठ जुलाई को पटियाला की राव नदी में कार के साथ तीन लोग बह गए थे। दो युवकों के शव बरामद हो चुके थे। बुधवार को तीसरे युवक का शव बरामद हो गया। मृतक गोपी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का रहने वाला था। 

विज्ञापन
Dead Body of man washed away in heavy rain in Mohali on July 8 found
युवकों की बरामद कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली में आठ जुलाई को हुई तेज बारिश में कार समेत तीन युवक बह गए थे। इनमें से दो युवकों के शव मंगलवार को मिल गए थे। वहीं तीसरे युवक की तलाश जारी थी लेकिन पुलिस को उसका शव नहीं मिला। मंगलवार को अंधेरा होने के बाद तलाश रोक दी गई थी। बुधवार सुबह होते ही परिजन और प्रशासन दोबारा तलाश में जुट गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भगवंत मान ने दिया आश्वासन: पंजाब के डैम पूरी तरह सुरक्षित, खतरे के निशान से नीचे, शाम तक सुधरेंगे हालात
विज्ञापन


बुधवार सुबह से परिवार के सदस्य गोपी के दोस्तों और गांववासियों के सहयोग से उसे ढूंढ रहे थे। दोपहर करीब पौने तीन बजे परिवार वालों को गुरप्रीत सिंह गोपी का शव ठसका गांव से मिल गया। गोपी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का रहने वाला था। वह अपने दो दोस्त हरप्रीत सिंह और हरमीत सिंह रिंपी के साथ मुल्लांपुर के एक फार्म हाऊस में जन्मदिन मनाकर लौट रहा था। उस दिन बारिश के पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों दोस्त गाड़ी समेत पाटियाला की राव नदी में बह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईफोन की लोकेशन की मदद से ढूंढ रहा था परिवार
परिवार के सदस्यों ने बताया कि तीनों युवकों के लापता होने के बाद उन्हें ढूंढना शुरू किया तो आईफोन की लास्ट लोकेशन तोगा के पास की आई। इसके बाद वे उसे दो दिन से वहां ढूंढ रहे थे। इस संबंधी घड़ूआं पुलिस को शिकायत भी दी थी। वहीं मंगलवार को पानी कम होते ही लोगों ने नदी में कार देखकर पुलिस को बताया तो पुलिस ने कार नंबर के आधार पर हमें सूचित किया। इसके बाद वह उनके सही-सलामत लौटने की प्रार्थना कर रहे थे लेकिन मंगलवार को दो युवकों की लाशें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed