फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   DC directed ADC and Nayagaon EO to take action

Mohali News: डीसी ने एडीसी और नयागांव ईओ को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

Sat, 11 Oct 2025 01:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
DC directed ADC and Nayagaon EO to take action
नयागांव। सुखना एनक्लेव, (कांसल), वार्ड नं. 8 में आवासीय प्लॉट पर व्यावसायिक ढांचे/भवन के निर्माण का मामला रोजाना तूल पकड़ता जा रहा था। इसकी शिकायत पीएस भिंडर, महासचिव पीके चोपड़ा, उपाध्यक्ष सतीश मित्तल व अन्य ने भवन निर्माण के खिलाफ 28 सितंबर को डीसी को लिखित में शिकायत दी थी। इसमें कहा था कि वार्ड नं. 8 में आवासीय प्लॉट पर पिकल बॉल क्लब के नाम से एक व्यावसायिक उद्यम चलाने के लिए एक व्यावसायिक संरचना के रूप में भवन का निर्माण शुरू कर दिया है जो गलत है। इस संबंध में दोबारा 3 अक्टूबर को डीसी मोहाली को मेल भी की थी। इसके बाद डीसी मोहाली ने इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एडीसी और नयागांव ईओ को नियमों के अनुसार समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए और साथ में बनती कार्रवाई करके कार्यालय को सूचित करने को भी कहा।
विज्ञापन


दो बार शिकायत दी थी
सुखना एनक्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन कांसल के सदस्यों की तरफ से हमने 28 सितंबर को डीसी को लिखित में और 3 अक्तूबर को मेल के माध्यम से दोबारा शिकायत दी थी। इसके बाद डीसी मोहाली ने एडीसी अनमोल सिंह धालीवाल और नयागांव ईओ रवनीत सिंह को नियमों अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। - पीएस भिंडर अध्यक्ष, सुखना एनक्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन कांसल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed