{"_id":"6939b1330ef821f6c90fa304","slug":"dashmesh-nagar-colony-residents-are-not-getting-basic-facilities-mohali-news-c-71-1-mli1016-136686-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दशमेश नगर कॉलोनी निवासियों को नहीं मिल रहीं बुनियादी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दशमेश नगर कॉलोनी निवासियों को नहीं मिल रहीं बुनियादी सुविधा
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव सैदपुरा के पास स्थित दशमेश नगर कॉलोनी के निवासी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि 25 अक्तूबर को हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने काउंसिल अधिकारियों की मौजूदगी में विकास कार्यों की नींव रखवाकर काम शुरू करवाने का वादा किया था। इस दौरान विधायक ने दावा किया था कि यहां किसी को भी बुनियादी सुविधाओं की कमी महसूस नहीं होगी। बावजूद इसके कोई काम शुरू नहीं हो सका। हालत दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। गलियों में पानी जमा रहने के कारण सफाई बुरा हाल है। लोगों ने बताया कि वह नगर काउंसिल में शिकायत करने गए, लेकिन अधिकारी शिकायतें सुनने या सुधार करने में कोई दिलचस्पी नहीं लेते हैं। इस वजह से लोग बहुत निराश हैं। कॉलोनी वासियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द बुनियादी सुविधाएं पूरी कराने पर ध्यान दें।
जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा
हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि अधिकारियों को हिदायत देकर जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा
हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि अधिकारियों को हिदायत देकर जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।