फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dappar toll plaza made free for two hours for the release of captive Sikhs and other demands

Mohali News: बंदी सिखों की रिहाई और अन्य मांगों के लिए दो घंटे मुफ्त किया दप्पर टोल प्लाजा

Sun, 21 Jan 2024 03:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Dappar toll plaza made free for two hours for the release of captive Sikhs and other demands
लालड़ू। कौमी इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के सहयोग से बंदी सिखों की रिहाई, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर न्याय और अन्य मांगों को लेकर शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दप्पर टोल प्लाजा पर दो घंटे धरना दिया गया। इस मौके पर किसानों ने टोल प्लाजा को टोल मुक्त करवाया।इस प्रदर्शन में विशेष रूप से शामिल हुए निहंग संगठन के बाबा राजा राज सिंह ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार इस मामले में एकजुट हैं और उन्हें बंदी सिखों की रिहाई को लेकर बिल्कुल भी चिंता नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि कौमी इंसाफ मोर्चा पिछले डेढ़ साल से मोहाली में बंदी सिखों की रिहाई के लिए सक्रिय है, लेकिन अब तक केंद्र सरकार तो क्या पंजाब सरकार ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर सरकारें इसी तरह सोती रहीं तो संघर्ष तेज करना होगा ताकि बंदी सिखों को छुड़ाया जा सके।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के कार्यकारिणी सदस्य मनप्रीत सिंह अमलाला और ब्लॉक अध्यक्ष करम सिंह बरौली भी कौमी इंसाफ मोर्चा के पक्ष में खड़े हुए और कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लखोवाल कौमी इंसाफ मोर्चा के पक्ष में खड़ी है और भविष्य में भी यदि मोर्चे की ओर से कोई निमंत्रण आएगा तो वे उसका डटकर समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि बंदी सिखों की रिहाई के लिए उनके द्वारा आयोजित मोहाली मार्च को वह लगातार समर्थन दे रहे हैं और पिछले एक साल से उनकी तीन ट्रॉलियां धरने में मौजूद हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाकियू राजेवाल के ब्लॉक अध्यक्ष करम सिंह कारकौर, निर्मल सिंह जौला कलां, कुलदीप सिंह सरसीनी, सुरिंदर सिंह धर्मगढ़, गुरप्रीत सिंह सरदारपुरा, नरिंदर सिंह, बलजीत सिंह भाऊ, परमजीत सिंह, करनैल सिंह, गुरपाल सिंह, हरविंदर पाल झरमड़ी और भाग सिंह अमलाला, हरविंदर सिंह झरमड़ी, नायब सिंह बाजवा, जसविंदर सिंह महमदपुर, हरि सिंह दप्पर , साहिब सिंह जडोत, निक्का सिंह झरमड़ी, बख्शीश सिंह भट्टी आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed