फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CSIR-UGC NET paper leaked, case registered

Mohali News: सीएसआईआर-यूजीसी नेट का पेपर लीक, केस दर्ज

Sun, 28 Jul 2024 05:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
CSIR-UGC NET paper leaked, case registered
सीएसआईआर-यूजीसी नेट का पेपर लीक, केस दर्ज
विज्ञापन

लालड़ू। बल्लोपुर गांव स्थित यूनिवर्सल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में पेपर लीक का मामला सामने आया है। शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से सीएसआईआर-यूजीसी नेट-2024 की ऑनलाइन परीक्षा चल रही थी। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी के कंप्यूटर को हैक कर लिया गया। अब इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।डेराबस्सी के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) वैभव चौधरी ने बताया कि यूनिवर्सल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के दौरान एक छात्र के कंप्यूटर से पेपर लीक होने का पता चला है। परीक्षा के दौरान छात्र का कंप्यूटर हैक कर लिया गया, जिसके बाद हैकर सवाल हल करने लगा। इसके बाद परीक्षा दे रहे विद्यार्थी ने मौके पर मौजूद स्टाफ को सूचित किया। सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान छात्र की भूमिका पर कोई संदेह नहीं है लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। एएसपी ने कहा कि लालड़ू थाने में बीएनएस एक्ट की और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed