फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Theft in a temple in Mohali district of Punjab

भगवान के दर पर चोरी : मोहाली में मंदिर के दानपात्रों के ताले तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, सीसीटीवी में कैद वारदात

Sun, 21 Mar 2021 02:49 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Mar 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
Theft in a temple in Mohali district of Punjab
सीसीटीवी में दिखे आरोपी।

मोहाली के मंदिर अब चोरों के निशाने पर हैं। चोर रात को बाइक पर सवार होकर आते हैं और आराम से मंदिरों से दानपात्र लूटकर ले जाते हैं। कई जगह चोर मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद भी हुए हैं। लेकिन अभी तक ये सभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जबकि मंदिर कमेटियां इन वारदातों से काफी परेशान हैं। 

विज्ञापन


इसी तरह का एक और मामला सेक्टर-70 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार आधी रात सामने आया। आरोपी मंदिर के तीन दानपात्रों के ताले तोड़कर नकदी ले उड़े। इतनी ही नहीं तीन दानपात्र भी उठा ले गए।
विज्ञापन


करीब चालीस से 45 हजार रुपये की ये चोरी बताई जा रही है। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मटौर थाने की पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर केस दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-70 के मंदिर में बाबा बाल भारती की समाधि है। इस स्थान को बाबा बाल भारती के मंदिर के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा मंदिर में सारे देवी-देवताओं के मंदिर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के सेवादार हुकम चंद ने बताया कि रात में मंदिर को बंद कर ताला लगा दिया था। जब सुबह पांच बजे मंदिर खोला तो दानपात्रों के ताले टूटे थे और चढ़ावा गायब था। इसके अलावा तीन दानपात्र भी नहीं थे। इसके बाद मामले के बारे में पुलिस को अवगत कराया। सीसीटीवी में दो नौजवान वारदात को अंजाम देते कैद हुए हैं। इसके बाद मंदिर से गायब तीन दानपात्र कुछ ही दूरी से बरामद हो गए हैं। 


बता दें कि जिले में कुछ दिनों से धार्मिक स्थानों को निशाना बनाने वाला गिरोह सक्रिय है। मोहाली शहर के अलावा, एयरपोर्ट से सटे गांव मटरां, नयागांव व डेराबस्सी में चोरी की वारदाते हो चुकी हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले पुलिस ने कुछ आरोपियों की फोटो भी जारी की थी लेकिन इस गिरोह ने प्रशासन की नाक में दम कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed