फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police encounter in Mohali gangster Sumit Bishnoi shot main member of Lawrence Gang

मोहाली में एनकाउंटर: गैंगस्टर सुमित बिश्नोई को लगी गोली, पीजी में छुपा था शातिर, लॉरेंस गैंग का मुख्य सदस्य

Tue, 05 Aug 2025 01:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 05 Aug 2025 01:35 PM IST
सार

पंजाब के मोहाली में पुलिस एनकाउंटर में एक गैंगस्टर गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी सुमित बिश्नोई मोहाली के डेराबस्सी में एक पीजी में छुपा था। आरोपी लॉरेंस गैंग का मुख्य सदस्य है।

विज्ञापन
Police encounter in Mohali gangster Sumit Bishnoi shot main member of Lawrence Gang
पुलिस की गोली लगने से गैंगस्टर घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली के डेराबस्सी में मंगलवार सुबह पुलिस एनकाउंटर हुआ है। राजस्थान पुलिस के वांछित अपराधी को मुठभेड़ में गोली लगी है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और मोहाली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन से हुए एनकाउंटर में शातिर अपराधी गोली लगने से घायल हुआ है। आरोपी का नाम सुमित बिश्नोई है। पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी एक पीजी में छुपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पीजी में रेड की। 

विज्ञापन


गैंगस्टर सुमित बिश्नोई डेराबस्सी के गुलाबगढ़ रोड पर स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर के ऊपर बने अवैध पीजी में रह रहा था। पुलिस ने पहले इसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर पर गोली लगी और वह जख्मी हो गया। आरोपी से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। मौके पर मोहाली पुलिस के अधिकारी डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ व उनकी टीम पहुंची है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गैंगस्टर सुमित बिश्नोई ने बीती 18 जुलाई को राजस्थान के बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर मोहाली के डेराबस्सी आ गया था और यहां पर पीजी में छुपा हुआ था। सुमित बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय व मुख्य सदस्य है, जिसे कई राज्य की पुलिस ढूंढ रही थी। आरोपी ने 18 मार्च 2025 को गंगानगर में एक मर्डर भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed