{"_id":"6062c2818ebc3e8d30545f7d","slug":"one-died-in-firing-in-holi-party-at-mullanpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में वारदात : होली की पार्टी में भिड़े दो गुट, फायरिंग में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहाली में वारदात : होली की पार्टी में भिड़े दो गुट, फायरिंग में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Tue, 30 Mar 2021 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:48 AM IST
सार
- मुल्लांपुर में होली की पार्टी में फायरिंग, एक की मौत
- दोनों गुटों में पहले से ही चल रहा था विवाद, हमलावर फरार
विज्ञापन
पंजाब में फायरिंग में एक की मौत
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुल्लांपुर में साथ लगते गांव माजरा में होली वाले दिन सोमवार शाम को दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के लोगों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में 23 साल के सतनाम सिंह की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में खरड़ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दो लोगो पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सतनाम सिंह अपने एक रिश्तेदार के साथ अपने गांव माजरा में सोमवार शाम होली की पार्टी कर रहे थे। इस दौरान वहां दो लड़के आए। दोनों उनके पुराने जानकार थे। इनकी पहले भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पार्टी में दोनों गुटों के बीच फिर विवाद हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान बिल्ला नाम के युवक ने सतनाम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सतनाम और एक अन्य युवक घायल हो गए। सतनाम को पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को गंभीर हालत में खरड़ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हमला करने वाले जिप्सी में फरार हो गए। पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन